Breaking News

वार्ड नंबर 03 की भावी प्रत्याशी के द्वारा पाँच दिवसीय तीर्थ यात्रा का आयोजन किया गया। 16.04.2022 से 21.04.2022 तक

 

ना कोई चेहरा ना कोई नाम।
वार्ड न. 03 के नीकटत्तम प्रतिद्वंद्वी (पार्षद पद वर्ष 2017)  मनकी देवी एवं Beacon mithila के संस्थापक अमित साह द्वारा दरभंगा से श्री जगन्नाथ मंदिर ( पूरी ), लिंगराज मंदिर (भुवनेश्वर), बाबा बैद्यनाथ धाम, एवं बासुकिनाथ मंदिर, (देवघर) पाँच दिवसीय ( दिनाँक 16-04-2022 से 21-04-2022 ) तीर्थ यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें आज सुबह दरभंगा से लगभग छत्तीस लोग इस यात्रा के लिए प्रस्थान किये। वार्ड 03 के समाजसेवी ,मनोज कुमार साह का कहना है. की गरीब, बुजुर्ग एव्ं लाचार लोगों को हर तीर्थ स्थल का दर्शन करवाना ही एक मात्र लक्ष्य है। इस यात्रा में उनका बहुत योगदान है,आने वाले समय में मुस्लिम जियारत यात्रा भी करवाया जायेगा। यात्रा पर जाने के लिए महिलाओं में एक अलग उत्साह देखा गया और ज्यादातर महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, जिसमें लीला देवी , शनिचरी देवी , प्रमिला देवी, पवित्री देवी, तीलक्छन देवी, आरती देवी ,मनकी देवी, रामप्रीत साह, रेणु देवी, शीला देवी, मधु देवी, ममता मुखर्जी, पिंटू कुमार, लक्छ्मण कुमार आदि लोग शामिल रहे।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …