शीशों पश्चिमी पंचायत के मखनाही उच्च विद्यालय पर बच्चों के द्वारा स्वच्छता अभियान पर नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

दरभंगा सदर प्रखंड के शीशों पश्चिमी पंचायत के मखनाही उच्च विद्यालय में स्कूली बच्चों के द्वारा स्वच्छता पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के शुरुआत करने से पहले मुखिया अजय कुमार ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की इसके बाद बच्चों ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया स्वच्छता को लेकर जिस तरह से स्वच्छता में कहीं कहीं चूक होती हैं इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश दिया कि किस तरह से अपने आस-पड़ोस के माहौल को स्वच्छ रखा जाए इस कार्यक्रम में सरपंच अरमान खान उदय कुमार सहनी वार्ड सदस्य एवं शीशो पश्चिमी में के जनता ने अपनी सहभागिता निभाई।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal