जनसंस्कृति मंच, दरभंगा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष, भाकपा माले के सम्मानित सदस्य,प्रखर वामपंथी बुद्धिजीवी और साहित्यकार प्रो नित्यानंद झा को सुन्दरपुर, दरभंगा में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

भाकपा माले और जनसंस्कृति मंच, दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जसम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ सुरेन्द्र प्रसाद सुमन ने कहा कि”कामरेड प्रो नित्यानंद झा प्रखर वामपंथी बुद्धिजीवी, साहित्यकार, जनसंस्कृतिकर्मी के साथ-साथ सच्चे कम्युनिस्ट थे।उनका पूरा जीवन शोषण-उत्पीड़न और दमन के खिलाफ संघर्षों में बीता।वे नागार्जुन के मिज़ाज के प्रखर वामपंथी बुद्धिजीवी थे। नागार्जुन की तरह ही पहले सी पी आई के साथ आन्दोलन में जुड़े , फिर क्रांतिकारी कम्युनिस्ट पार्टी भाकपा माले के आन्दोलन के साथ जुड़कर आजीवन कम्युनिस्ट रहे। आज यदि वे जीवित होते तो निश्चय ही मौजूदा दौर की बर्बर
फासिस्ट सत्ता प्रायोजित नफ़रत, विभाजन और दमन के खिलाफ चलनेवाले आन्दोलनों में सक्रिय होते। उनके जाने से पूरे समाज की अपूर्णीय झति हुई है।”
भाकपा माले, दरभंगा के जिला सचिव कामरेड बैधनाथ यादव ने उन्हें पार्टी की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि”दरभंगा शहर में संघर्ष के प्रतीक के बतौर जाने जाते थे प्रो नित्यानंद झा। जहां कहीं भी अन्याय, शोषण, उत्पीड़न और दमन के खिलाफ आंदोलन होता था,प्रो नित्यानंद झा जरूर वहां उपस्थित रहते थे।
अवकाश प्राप्त करने के बाद भी हमारी पार्टी भाकपा माले को वे हरसंभव सहयोग करते रहे और अंत में तो उन्होंने पार्टी कार्यालय में रहकर पूरावक्ती कार्यकर्ता की
तरह जीने का संकल्प कर लिया था। संघर्षों के साथ जुड़कर कम्युनिस्ट आंदोलन को गति प्रदान का संकल्प लेना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”
जनसंस्कृति मंच, दरभंगा के जिला अध्यक्ष डॉ रामबाबू आर्य ने
जनसंस्कृति मंच, दरभंगा की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि”प्रो नित्यानंद झा समय और वचन के पक्के थे।वे जो कहते थे,उसे समय पर पूरा करते थे। दरभंगा में जब जनसंस्कृति मंच का जिला स्थापना सम्मेलन हुआ था,उसी में उन्हें जसम, दरभंगा का जिला उपाध्यक्ष भी बनाया गया था। आन्दोलन के प्रति प्रतिबद्धता और कर्मठता उनके रोम-रोम में भरा हुआ था। उनसे हमें हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी।”
मौके पर श्री मोहन झा, भाकपा माले के वरिष्ठ नेता कामरेड अशोक पासवान , कामरेड रामसागर पासवान,ल.ना.मि.विश्विद्यालय, दरभंगा के कर्मचारी संघ के नेता दशरथ कुमार यादव,एपवा नेत्री कामरेड शनीचरी देवी ,प्रो अजय कुमार झा, अधिवक्ता श्री इन्द्रकांत झा, श्री राजेश कुमार झा सहित कतिपय लोगों ने प्रो नित्यानंद झा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का संचालन भाकपा माले नेता कामरेड अशोक पासवान ने किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal