
आयुर्वेद महाविद्यालय में रोगी कल्याण समिति का गठन
राजकीय रमेश्वरी भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान, मोहनपुर, दरभंगा में डॉ मनीष कुमार , आयुक्त दरभंगा की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति का गठन का प्रस्ताव पारित किया गया । जिसमें निम्नांकित सदस्य उपस्थित हुए –
महापौर मुन्नी देवी , दरभंगा नगर निगम,
प्रो. दिनेश्वर प्रसाद, प्राचार्य/ अधीक्षक राजकीय रामेश्वरी भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान, दरभंगा ,डॉ राजेश्वर दुबे, डॉ मनीष कुमार आलोक, डॉ विजेंद्र कुमार, डॉ अनिल कुमार, सिविल सर्जन , दरभंगा, डॉ अनिल श्रीवास्तव, जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी दरभंगा ,डॉ गणपति नाथ झा, संयोजक दरभंगा जिला विश्व आयुर्वेद परिषद, डॉ शैलेंद्र लाल दास, सचिव, उत्तर बिहार आरोग्य भारती ,दरभंगा। विशेष रूप से आमंत्रित सदस्य – अखिलेश कुमार सिंह, आयुक्त नगर निगम दरभंगा , डॉ के ० एन० मिश्रा, प्राचार्य ,दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल दरभंगा, अभियंता सागर जयसवाल , उप महाप्रबंधक बीएमएसआईसीएल, पटना, इत्यादि उपस्थित थे। डॉ मनीष कुमार की अध्यक्षता में सर्व समिति के द्वारा यह निर्णय लिया गया की रोगियों का विधिवत पंजीकरण पंजीकरण शुल्क ₹5 के साथ कराया जाए एवं 15 दिन के अंदर किसी भी स्थिति में रजिस्ट्रेशन कराया जाए। भारतीय स्टेट बैंक में इसके नाम से एक खाता खुलवाया जाए।इस कार्य के लिए डॉ विजेंद्र कुमार को प्राधिकृत किया गया। एक्स रे मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन एवं एंबुलेंस को तत्काल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया । सर्वे ऑफिस को खाली कराने का निर्देश दिया गया। जीर्ण अवस्था में पड़ी भवनों को तत्काल जीर्णोद्धार के लिए बीएमएसआईसीएल को निर्देश दिया गया। महाविद्यालय का मोहनपुर में स्थित मुख्य परिसर को कैंपस -1 एवं कामेश्वर नगर आयुर्वेदिक अस्पताल को कैंपस-2 के रूप में नामकरण करने का निर्णय लिया गया। डॉ मनीष कुमार ने हर संभव किसी भी प्रकार की बाधा उपस्थित होने पर मुख्य अपर सचिव से वार्ता करने का आश्वासन दिया आवश्यकता पड़ने पर आयुष मंत्रालय भारत सरकार से भी बातचीत करने की बात कही। इस संस्थान को अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान के रूप में विकसित करने हेतु सुझाव दिया जिससे आयुर्वेद के क्षेत्र में शोध कार्य एवं उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिल सके।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal