Breaking News

वार्ड की समस्याओं को लेकर जन अधिकार पार्टी (लो०) के जिला अध्यक्ष सह पूर्व पार्षद डॉ० मुन्ना खान आज नगर आयुक्त, महापौर एवं उप महापौर के समक्ष रखी अपनी बात

नगर निगम अगर हो इमानदार तो आम जनता का काम होगा आसान: डॉ० मुन्ना खान

वार्ड की समस्याओं को लेकर जन अधिकार पार्टी (लो०) के जिला अध्यक्ष सह पूर्व पार्षद डॉ० मुन्ना खान आज नगर आयुक्त, महापौर एवं उप महापौर के समक्ष रखी अपनी बात, उन्होंने कहा कि आम जनता का भरोसा नगर निगम से टूट चुका है इसलिए जनता के बीच में विश्वास पैदा करने के लिए सबको मिलकर काम करना करने की जरूरत है डॉक्टर मुन्ना खान ने महापौर को आवेदन सौंपते हुए कहा कि, लग भग 100 फिट मन्नान तर्जी साहेब के घर से ब्रेकर तक एवं छोटू भाई के घर के कोने से ईoभोला जी के घर तक सड़क पर मिट्टी डाल कर ब्रिक सोलिंग कर तत्कालीन रास्ते को सही कराने का कार्य के लिए अपने स्तर से विभाग को अनुमति दे जिससे आम जनता को ईद मे गंदे जल जमाव वाले रास्ते से नहीं चलना परे । इसके लिए मेरे द्वारा आपको पत्र एवं मौखिक शिकायत भी किया गया था उसे अति आवश्यक समझते हुए अपने अस्तर कश कार्य करें।
वही शिकायत करते हुए कहा कि रात्रि मे मौलागंज मंदिर से जो नया पी.सी.सी. रोड निगम द्वारा मेरे कितने परिश्रम के बाद बनाया गया उसे किसी निजी कंपनी द्वारा रात के अंधेरे में तोर कर तार बिछाने का कार्य किया जा रहा था जिस संदर्भ में विभाग द्वारा किसी भी कोई जानकारी हमें नहीं दी गई थी । रात्रि में चोरी छिपे कार्य होते देख मैं और मेरी जनता के साथ मिलकर उसे रोक दिया गया। इस तरह वार्ड में कोई भी बिना पार्षद को सूचना दिए कार्य करने लगे ऐसे में फिर कैसे विकाश का कार्य चलेगा । इस तरह लापरवाही से कार्य करने वालों पर कार्यवाही होनी चाहिए और जल्द से जल्द छती हुए रोड को सही कराया जाए जिससे कोई बड़ी घटना न घटे । संवेदक मनमानी पर तुले हैं एग्रीमेंट करने के बाद भी 2 महीने से ज्यादा हो गया है मगर नाले का काम शुरू नहीं कर रहे हैं उस कार्य को भी बारिश के पहले तुरंत करवाया जाए ताकि आम जनता को जलजमाव से मुक्ति मिले एवं असुविधा का सामना ना करना पड़े

Check Also

• जिला में आज 12741 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल 24955 सिलेंडर वितरण की संभावना…     

🔊 Listen to this   • जिला में आज 12741 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल …