छातापुर के प्रेस क्लब में हुआ इफ्तार पार्टी का आयोजन

छातापुर प्रखण्ड मुख्यालय स्थित प्रेस क्लब में सोमवार की शाम प्रेस क्लब द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें छातापुर के प्रेस क्लब के पत्रकार साथी रोजेदारों के साथ-साथ अन्य हिस्सा लिया। इस अवसर पर मौजूद प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय कुमार पप्पू ने कहा कि रमजान के पवित्र माह में इस प्रकार के आयोजन से हिंदु -मुस्लिम एकता को बल मिलता है और सामाजिक सौहार्द कायम रहता है। कहा कि इफ्तार पार्टी के आयोजन से सामाजिक सद्भावना बढ़ती है। ऐसे आयोजन में सभी को मिलजुल का भाग लेने की जरूरत है। वही इफ्तार पार्टी के दौरान रोजेदार साथी के साथ अन्य साथी भी लजीज व्यंजन का आनंद लिया। इफ्तार के बाद रोजदारों द्वारा नमाज अदा की गयी। मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय कुमार समेत इमरान खान, इरशाद आदिल, मो. रियाज खान,संजय कुमार भगत, राजेश चौधरी, राज कुमार झा, कुंदन कुमार, अभिमन्यु मिश्रा आदि थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal