Breaking News

सीतामढ़ी » विद्यालय में नामांकन लेने से वंचित बच्चो को चिन्हित कर स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन करवा रहा बचपन बचाओ आंदोलन व विकास मित्र, अब तक 103 बच्चों का हुआ नामांकन

विद्यालय में नामांकन लेने से वंचित बच्चो को चिन्हित कर स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन करवा रहा बचपन बचाओ आंदोलन व विकास मित्र, अब तक 103 बच्चों का हुआ नामांकन

सीतामढ़ी (परिहार ):- सीतामढ़ी जिला के परिहार प्रखंड में नामांकन लेने से वंचित बच्चे को विद्यालय से जोड़ने के लिए बचपन बचाओ आंदोलन एवं विकास मित्र के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत अब तक प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव के 103 बच्चों का नामांकन विद्यालय में करवाया गया । मंगलवार को नामांकन को लेकर प्रखंड सभाकक्ष में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रियांशु कुमार के अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रियांशु कुमार ने बताया कि शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है प्रथम चरण में इस अभियान के तहत महादलित टोला सहित बच्चों का नामांकन करवाया जा रहा है दूसरे चरण में समय-समय पर अभियान चलाकर फॉलोअप बच्चों का किया जाएगा ताकि वह ड्रॉपआउट ना हो सके , वही बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी चौधरी ने बताया कि स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों के नामांकन के साथ-साथ नियमित विद्यालय जाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित होकर बाल विवाह, बाल श्रम एवं किसी भी प्रकार के शोषण का शिकार ना हो पाए।

Check Also

• मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल पैकेज किया गया वितरण… 

🔊 Listen to this   • मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल …