Breaking News

छातापुर के 11 पैक्सों में बुधवार से शुरू होगा गेंहू की अधिप्राप्ति छातापुर » सुपौल सोनू कुमार भगत की रिपोर्ट

छातापुर के 11 पैक्सों में बुधवार से शुरू होगा गेंहू की अधिप्राप्ति

छातापुर प्रखंड क्षेत्र के 11 पैक्सों में बुधवार से गेंहू की अधिप्राप्ति प्रारंभ की जा रही है। प्रखंड के किसान पैक्स के माध्यम से गेंहू बेचकर सरकार के एमएसपी का लाभ उठा सकते है। शेष 12 पैक्सों में गेंहू अधिप्राति शुरू करवाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया को पुरा किया जा रहा है। उक्त जानकारी बीसीओ अरूण कुमार ने मंगलवार को पत्रकारों को दी है। उन्होने बताया कि जिला टास्क फोर्स की बैठक में प्रथम चरण में प्रखंड के 11 पैक्सों को गेंहू अधिप्राप्ति के लिए चयनित किया गया है, जहां किसानों से समर्थन मूल्य 2015 रूपये प्रति क्विंटल की दर से गेंहू की खरीद की जाएगी। चयनित पैक्सों में बलुआ, जीवछपुर, उधमपुर, राजेश्वरी पूर्वी, राजेश्वरी पश्चिमी, चरणै, ग्वालपाडा, कटहरा, महम्मदगंज, डहरिया व घीवहा पैक्स शामिल है। कहा शेष पैक्सों में खरीद शुरू करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। हालाकिं प्रखंड अंतर्गत किसी भी पैक्स के किसान कोई भी पैक्स में जाकर अपना गेंहू बेचकर एमएसपी का लाभ उठा सकते हैं। बताया कि गेंहू अधिप्राप्ति का कार्य 20 अप्रैल से 31 मई तक चलेगा।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …