Breaking News

दरभंगा जिला को मिला 2021 का उत्कृष्ट लोक प्रशासन का पुरस्कार मुख्यमंत्री ने दरभंगा के डीडीसी को किया पुरस्कृत

 

दरभंगा जिला को मिला 2021 का उत्कृष्ट लोक प्रशासन का पुरस्कार

मुख्यमंत्री ने दरभंगा के डीडीसी को किया पुरस्कृत

एक जिला एक उत्पाद ‘मखाना’ को लेकर मिला पुरस्कार

दरभंगा जिला प्रशासन ने “एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत मखाना” को लेकर दरभंगा के किसानों को प्रशिक्षित किया तथा मखाना का प्रोसेसिंग, पैकेजिंग एवं मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देकर मखाना का उत्पादन, कारोबार और लाभ में अभूतपूर्व वृद्धि की। जिसका सीधा लाभ दरभंगा के कृषकों को और उद्यमियों को मिल रहा है। मखाना कृषकों एवं उद्यमियों के सहयोग से जिले के समग्र विकास में अभूतपूर्व योगदान देने के लिए तथा प्रयासों को परिणामों में बदलने के लिए सिविल सेवा दिवस के अवसर पर पटना के अधिवेशन भवन,पटना में बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन, बिहार सरकार’ के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कर कमलों से दरभंगा जिला प्रशासन को उत्कृष्ट लोक प्रशासन -2021 के पुरुस्कार से नवाजा गया है। जिला प्रशासन की ओर से  मुख्यमंत्री के कर कमलों से उप विकास आयुक्त  तनय सुल्तानिया ने पुरस्कार ग्रहण किया।

उप विकास आयुक्त द्वारा दरभंगा जिला में चलाए जा रहे बिहार सरकार के महत्वकांक्षी अभियान जल- जीवन- हरियाली के तहत पहला तैरता सौर ऊर्जा प्लांट का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया गया।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …