दरभंगा – आइसा जिला कमिटी की बैठक आयोजित। नई शिक्षा नीति 2020 को खारिज करो अभियान पर हुई बातचीत।

आइसा जिला कमिटी की बैठक आयोजित।

नई शिक्षा नीति 2020 को खारिज करो अभियान पर हुई बातचीत।

25-26 अप्रैल को राज्य परिषद की बैठक सिवान में।

दरभंगा ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) दरभंगा जिला कमिटी की बैठक शुक्रवार को मिर्जापुर जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अद्यक्षता आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस राज व संचालन जिला सचिव मयंक कुमार यादव ने किया। बैठक में पूर्व के आंदोलन की समीक्षा, नई शिक्षा नीति 2020 खारिज करने को लेकर हस्ताक्षर अभियान,25-26 राज्य परिषद कि बैठक पर चर्चा सहित कई विषयों पर बातचीत की गई। बैठक में विवि से जुड़ी सवाल पर भी विस्तार से चर्चा किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए छात्र नेताओं में कहा कि आज के दौर में संगठन को मजबूत करना पहली प्राथमिकता है। आज केंद्र की मोदी सरकार शिक्षा और रोजगार पर हमला कर रही है। नई शिक्षा नीति 2020 लाकर दलित गरीब के बच्चे को पुनः एक बार फिर शिक्षा से वंचित करने कज साजिश रची जा रही हैं। आज विवि में सुविधा के नाम पर कुछ नही लेकिन फीस को कई गुना बढ़ा दिया गया हैं। समय पर परीक्षा व समय पर परिणाम देने की बात करने वाली विवि प्रशासन छात्रो के जीवन से खिलवाड़ कर रही हैं। आज छात्रो के रिजल्ट पर विवि प्रशासन चिंतित नही है। आज स्थिति यह बनी हुई है कि यह के छात्र बाहर के विवि में नामांकन नही ले सकते है। लेकिन विवि प्रशासन छात्रो के भविष्य को लेकर चिंतित नही है।
आइसा नेताओ ने कहा कि 25-26 अप्रैल को आइसा के राज्य परिषद की बैठक सिवान में है। बैठक में बिहार के विवि में गिरती शिक्षा व्यवस्था व शिक्षा रोजगार के सवाल पर बातचीत कर आन्दोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

बैठक में सबा रौशनी, ओणम सिंह, राजू कर्ण, चंदन आजाद, जयदेव प्रवासी, साजन दास, संतोष रजक, मिथिलेश कुमार सहित कई लोग शामिल थे।

 

Check Also

• बिहार दिवस की सभी तैयारी पूर्ण • 22 मार्च को धूमधाम के साथ बिहार दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे

🔊 Listen to this   • 22 मार्च को धूमधाम के साथ बिहार दिवस कार्यक्रम …