Breaking News

ज्ञान सरिता पब्लिक स्कूल शीशोडीह, साईंग्राम, दरभंगा में पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

ज्ञान सरिता पब्लिक स्कूल शीशोडीह, साईंग्राम, दरभंगा में पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

शीशो पूर्वी एवं पश्चिमी के जनप्रतिनिधि को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में  शंभू कुमार साहू प्रमुख सदर दरभंगा , विशिष्ट अतिथि के रूप में बजरंगबली दास (मुखिया शीशो पूर्वी), अजय कुमार ठाकुर (मुखिया शीशो पश्चिमी), रामबाबू दास (सरपंच शीशों पूर्वी), अरमान साहब उर्फ मतलूब आलम खान (सरपंच शीशो पश्चिमी), उदय सहानी (पंचायत समिति सदस्य शीशो पश्चिमी), शेखर सुमन (पंचायत समिति सदस्य शीशों पश्चिमी), पप्पू ठाकुर (प्रखंड महामंत्री भाजपा सदर दरभंगा), रामप्रताप महतो (वार्ड सदस्य शीशो पूर्वी) को विद्यालय प्राचार्य अमरनाथ साह ने माला पाग एवं चादर से सम्मानित किया।

कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख शंभू कुमार साहू, प्राचार्य अमरनाथ साह, समाजसेवी एस. कुमार एवं अतिथि गण संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन करके किया अतिथियों के स्वागत में विद्यालय की बच्चियां पल्लवी, पायल, अंचल, प्रियांशी, श्रेयांशी, ने स्वागत गीत किया। चंद्रिका सिंह एवं अंशु कुमारी झा के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। सुमन कुमारी एवं सुरभि कुमारी ने हमारे देश के वीर जवानों को याद करते हुए गीत गाया। बच्चों ने सांस्कृतिक नित्य एवं गीत प्रस्तुत किया जिसे देख अभिभावक गण मन मुग्ध हो गए एवं सभी ने बच्चों की खूब प्रशंसा की साथ ही उनके प्रस्तुति पर तालियों की बौछार कर दी।

सभी कक्षा में परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर सफल हुए मेधावी छात्र छात्राओं को उनके मनोबल को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही खेलकूद प्रतियोगिता (कुर्सी दौड़, गोली चम्मच दौड़, गणित दौड़, 100 मीटर दौड़, चॉकलेट दौड़) मैं सफल होने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

मंच का संचालन कामिनी कुमारी एवं हर्षित राज ने किया। मुख्य अतिथि सदर प्रखंड प्रमुख ने अपने संबोधन में बच्चों की प्रस्तुति को देखते हुए काफी प्रशंसा करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है एवं बच्चों में आत्मविश्वास एवं साहस की बढ़ोतरी होती है क्योंकि आज के बच्चे ही कल के भविष्य है। अतः शिक्षक गण के साथ- साथ अभिभावक भी अपने बच्चे के पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें।

कार्यक्रम का समापन करते हुए एस. कुमार ने कहा कि बच्चों को लगन मेहनत एवं जिज्ञासा के साथ हर क्षेत्र में अनवरत आगे बढ़ते रहना चाहिए। इसके उपरांत उन्होंने आए हुए अतिथि गण, अभिभावक गण, शिक्षक गण, मीडिया कर्मी एवं बच्चों को धन्यवाद ज्ञापन किया।

Check Also

दरभंगा   जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई।

🔊 Listen to this • लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की समीक्षा…   …