Breaking News

दिनकर को भारत रत्न देने की विद्यापति सेवा संस्थान ने उठाई मांग

दिनकर को भारत रत्न देने की विद्यापति सेवा संस्थान ने उठाई मांग

दिनकर जी भारतीय संस्कृति के रक्षक, क्रांतिकारी चिंतक, अपने युग का प्रतिनिधित्व करने वाले अमर कवि और भारतीय जनजीवन के निर्भीक शंखनाद थे। उक्त बातें राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डा बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की आशाओं और आकांक्षाओं को सदा वाणी देने के कारण इन्हें ‘युगचरण’ , ‘राष्ट्रीय चेतना का वैतालिक’ और ‘जनजागरण के अग्रदूत’ जैसे कई उपनामों से भी विभूषित किया गया। उनकी सबसे बड़ी विशेषता थी कि वे समय के साथ निरंतर गतिशील रहना जानते थे। यह उनके क्रांतिकारी व्यक्तित्व और ज्वलंत प्रतिभा का परिचायक है। डा बैजू ने राष्ट्र कवि दिनकर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की संस्थान की ओर से जोरदार मांग की।
मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकांत झा ने भारत रत्न सम्मान पाने का दिनकर को वाजिब हकदार बताते कहा कि उनकी कविताएं सिर्फ़ राष्ट्रवादी भावनाओं से ही नहीं भरी रहती थीं बल्कि उन्होंने जटिल-विश्व और आज़ादी के लिये छटपटा रहे भारत में नैतिक दुविधा को लेकर भी कविताएं लिखीं। उन्होंने हिंसा बनाम अहिंसा और युद्ध बनाम शांति जैसे विषयों पर भी लिखा।
प्रो जीवकांत मिश्र ने कहा कि कवि हृदय दिनकर भारतीय राजनीति में साफ-सुथरी छवि वाले कद्दावर नेता के रूप में भी हमेशा याद किए जाएंगे। वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा ने कहा कि कल्याणकारी और समावेषी भारत के निर्माण का सपना देखने वाले दिनकर कविता के माध्यम से जो चेतना जगाई, वह आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है
मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा ने कहा कि वास्तविक सच को कविता में पिरोने वाले राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर ने हिंदी साहित्य में न सिर्फ वीर रस के काव्य को एक नयी ऊंचाई दी, बल्कि अपनी रचनाओं के माध्यम से उन्होंने राष्ट्रीय चेतना का भी सृजन किया. उनकी पुण्यतिथि पर हरिश्चन्द्र हरित, विनोद कुमार झा, प्रो विजयकांत झा, प्रो चन्द्र शेखर झा बूढ़ा भाई, डाॅ गणेश कांत झा, नवल किशोर झा, चन्दन सिंह, आशीष चौधर, दुर्गानंद झा, पुरूषोत्तम वत्स आदि ने भी संवेदना जताई।

Check Also

दरभंगा   जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई।

🔊 Listen to this • लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की समीक्षा…   …