डाक प्रशिक्षण केंद्र दरभंगा में हुआ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का पूर्वाभ्यास।

डाक प्रशिक्षण केंद्र दरभंगा के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का पूर्वाभ्यास कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम सोमवार सुबह 7:30 से 8:30 तक हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी योग दिवस के पूर्वाभ्यास को लेकर किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली से जुड़ा हुआ था। तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में डाक विभाग के सभी अधिकारी एवं मंत्री गण इस कार्यक्रम में शामिल हुए एवं सबो ने योगासन भी किया। डाक विभाग के अधिकारियों ने योगा का हमारे जीवन में महत्व को विस्तार रूप से बताया। डाक प्रशिक्षण केंद्र दरभंगा के परिसर अंतर्गत लगाएं शिविर में डाक प्रशिक्षण केंद्र दरभंगा और दरभंगा प्रमंडल के कार्यरत कर्मचारी गण एवं स्थानीय जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। योग गुरु श्री राहुल कुमार ने सभी को योग के लाभ एवं योग करने के तरीके के बारे में विस्तार से बताया। योग शिविर का आयोजन डाक प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक के आदेश पर सहायक निदेशक, प्रशिक्षण के द्वारा किया गया। योग शिविर में कुल 300 स्थानीय कर्मचारी एवं लोगों ने भाग लिया। योग शिविर में महिलाएं एवं बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal