डी.एम व एस.एस.पी ने किया ई.वी.एम/वी.वी.पैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

दरभंगा भारत निर्वाचन आयोग एवं संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार, पटना के निर्देशानुसार ई.वी.एम/वी.वी.पैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी के द्वारा किया जाना है।
इसी निर्देश के अन्तर्गत अप्रैल माह का त्रैमासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन व वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दरभंगा, समाहरणालय परिसर अवस्थित ई.वी.एम/वी.वी.पैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार, जिला अग्निशमन पदाधिकारी, राकपा के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र मोहन झा, भाजपा के अशोक नाथ झा, जदयू के एजाज अख्तर खाँ, सी.पी.आई के सचिव नारायण जी झा, राजद के जिला महासचिव विष्णु चन्द पप्पू, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार झा, तथा निर्वाचन शाखा के कर्मीगण उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal