Breaking News

Darbhanga डी.एम ने किया सदर प्रखण्ड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण

डी.एम ने किया सदर प्रखण्ड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण

दाखिल-खारिज के लंबित मामलों को ससमय निष्पादन करने का दिया निर्देश

दरभंगा  जिलाधिकारी,दरभंगा राजीव रौशन द्वारा दरभंगा सदर प्रखण्ड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया।
अंचल कार्यालय के निरीक्षण में दाखिल-खारिज की स्थिति संतोषजनक नहीं पायी गयी, दाखिल-खारिज के काफी मामले लंबित पाये गये। जिसके लिए दोषी 02 कर्मचारियों के विरूद्ध प्रपत्र-‘‘क’’ गठित करने का आदेश दिया गया। साथ ही संबंधित कार्यपालक सहायक को कार्य संस्कृति में सुधार लाने की चेतावनी दी गयी। अंचलाधिकारी के स्तर पर भी अनेक मामले लंबित पाये गये, जिसके लिए खेद व्यक्त किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा प्रखण्ड एवं अंचल कार्यालय परिसर का भ्रमण कर सम्पूर्ण कार्यालय परिसर का जायजा लिया गया तथा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को कार्यालय परिसर की साफ सफाई एवं संचिकाओं के रख-रखाव पर ध्यान देने का निर्देश दिया गया।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …