Breaking News

दरभंगा एयरपोर्ट के रनवे विस्तार के लिए चिन्हित भूमि का डीएम ने किया निरीक्षण

दरभंगा एयरपोर्ट के रनवे विस्तार के लिए चिन्हित भूमि का डीएम ने किया निरीक्षण

 

दरभंगा जिले के नवनिर्मित दरभंगा हवाई अड्डा के रनवे विस्तार हेतु लगातार मांग के मद्देनजर दरभंगा हवाई अड्डा के रनवे विस्तार हेतु जिला प्रशासन दरभंगा द्वारा 24 एकड़ जमीन चिन्हित किया गया है। परियोजना की महत्ता को देखते हुए जिला समाहर्ता सह जिलाधिकारी राजीव रौशन द्वारा स्वयं चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया गया एवं जमीन के किस्म का निर्धारण किया गया। अब दरभंगा हवाई अड्डा के रनवे विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। वांछित जमीन उपलब्ध हो जाने से शीघ्र ही रनवे का विस्तार किया जा सकेगा।  इस अवसर पर उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, अपर समाहर्ता विभूति रंजन चौधरी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय कुमार, अंचलाधिकारी सदर, अवर निबंधक, मंत्रिमंडल के उप सचिव के अतिरिक्त अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …