Breaking News

सीतामढ़ी अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर बच्चों ने बाल मजदूरी नहीं करवाने का दिया संदेश

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर बच्चों ने बाल मजदूरी नहीं करवाने का दिया संदेश

सीतामढ़ी :- डुमरा प्रखंड के राजोपट्टी में बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से बाल मजदूरी नहीं करवाने हेतु जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया । जागरूकता सत्र में बाल शिक्षण संस्थान के बच्चो ने पोस्टर के मध्यम से 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चो से मजदूरी नहीं करवाने का संदेश दिया, इस अवसर पर बच्चों को मजदूर दिवस मनाने के पीछे की कहानी बाल शिक्षण संस्थान के निदेशक रॉबिन कुमार ने बताया , राजोपट्टी में कार्य कर रहे श्रमिकों के सम्मान में बच्चों ने क्लैप कर उनका अभिवादन किया । इस अवसर पर बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी ने बताया की समाज व देश के निर्माण में जितना सहयोग इंजीनियर, डॉक्टर , शिक्षकों, व वैज्ञानिकों सहित अन्य शिक्षित लोगों का है उतना ही मजदूरों का भी है बच्चों में इनकी मेहनत के प्रति सम्मान की भावना का विकास हो साथ ही बाल श्रम को जड़ से समाप्त किया जा सके इस उद्देश्य मजदूर दिवस के अवसर पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शुभम राज सिंह एवं सभी बच्चे उपस्थित थे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …