Breaking News

सीतामढ़ी » महादलित टोला में बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया. 18 वर्ष से कम आयु के बच्चो से मजदूरी करवाना कानूनी अपराध

महादलित टोला में बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया.
18 वर्ष से कम आयु के बच्चो से मजदूरी करवाना कानूनी अपराध


सीतामढ़ी:- बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से बथनाहा प्रखंड के किशनपुर गांव के महादलित टोला में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर बच्चों को मजदूरों के संघर्ष एवं महत्व को बताया गया ताकि बच्चों में इनकी मेहनत के प्रति सम्मान की भावना का विकास हो । बच्चों के बीच कॉपी कलम का वितरण कर शिक्षा ग्रहण कर अपने मजदूर माता-पिता के सपनों को साकार करने के लिए जागरूक कर प्रेरित किया गया, इस अवसर पर 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से मजदूरी कानूनन अपराध है यह जानकारी देकर गाँव से बाल मजदूरी को खत्म करने का संकल्प लिया गया। मौके पर बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी, बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष सुनील पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता शुभम राज सिंह, रोबिन कुमार आदि मौजूद थे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …