Breaking News

दरभंगा  लहेरियासराय अवस्थित होटल दी सराय इन का उद्घाटन जिलाधिकारी राजीव रौशन के कर कमलों से फीता काटकर किया गया।

 

डी. एम. ने किया होटल दी सराय इन का उद्घाटन


दरभंगा  लहेरियासराय अवस्थित होटल दी सराय इन का उद्घाटन जिलाधिकारी राजीव रौशन के कर कमलों से फीता काटकर किया गया।
उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा होटल के सभी कमरों का निरीक्षण भी किया गया।  इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लहेरियासराय में इस तरह के अत्याधुनिक सुविधायुक्त होटल बन जाने से जिले के लोग को काफी सहूलियत मिलेगी। साथ ही पर्यटन के दृष्टिकोण से भी बाहरी लोगों के लिए यह होटल बहुत आरामदायक व सुविधाजनक होगा।
उन्होंने कहा कि लहेरियासराय में इस तरह के अत्याधुनिक सुविधायुक्त होटल की आवश्यकता थी।
तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा होटल के रेस्टोरेंट्स का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने रेस्टोरेंट के आकर्षण व व्यवस्था की काफी सराहना की।
लहेरियासराय अवस्थित जेल के दक्षिण दिशा वाली सड़क,जो नेहरू स्टेडियम के मुख्य गेट के सामने से जाती है, में यह होटल खोला गया है।जिसमें 8 अत्याधुनिक सुविधा युक्त वातानुकूलित कमरें हैं। साथ ही इसमें अत्याधुनिक आकर्षक रेस्टोरेंट भी बनाया गया है.

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …