Breaking News

पद्मश्री मानस बिहारी वर्मा की पुण्यतिथि पर विद्यापति सेवा संस्थान ने किया भावपूर्ण नमन

पद्मश्री मानस बिहारी वर्मा की पुण्यतिथि पर विद्यापति सेवा संस्थान ने किया भावपूर्ण नमन

देश के पहले स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रसिद्ध वैज्ञानिक पद्मश्री मानस बिहारी वर्मा की पहली पुण्यतिथि पर विद्यापति सेवा संस्थान ने बुधवार को श्रद्धा-सुमन अर्पित की। संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने मिथिला के लाल डाॅ मानस बिहारी वर्मा को याद करते कहा कि उनके निधन से देश की सेवा करते हुए मिथिला के शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों में विशेष रूप से सक्रिय रहने वाला मिथिला का गौरव हमसे हमेशा के लिए जुदा हो गया।
मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकांत झा ने कहा कि अपने कृतित्व एवं व्यक्तित्व के लिए वे सदा अमर रहेंगे। वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा ने कहा कि सरल, सहज एवं सौम्य व्यक्तित्व के धनी मानस बिहारी वर्मा में घमंड का लेस मात्र नहीं था। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सहपाठी के रूप में उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जिस सादगी से जीया, यह हमेशा अनुकरणीय बना रहेगा।
सचिव प्रो जीवकांत मिश्र ने कहा कि मानस बिहारी वर्मा के योगदान को देश व मिथिला के लोग हमेशा याद रखेंगे। महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के चेयरमैन हीरा कुमार झा ने कहा कि देश के विकास में अपने अमूल्य योगदान के लिए वे हमेशा जीवंत बने रहेंगे।
मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा ने कहा कि अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व के कारण देश एवं मिथिला के आम जनमानस के मानस पटल पर वे हमेशा बने रहेंगे। उनके निधन पर प्रो विजयकांत झा, विनोद कुमार झा, नवल किशोर झा, डॉ सुषमा झा, प्रो चंद्रशेखर झा बूढाभाई, डाॅ महेंद्र नारायण राम, डॉ गणेश कांत झा, आशीष चौधरी, पुरूषोत्तम वत्स, दुर्गानंद झा आदि ने भी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …