भाकपा माले की दो दिवसीय बैठक सम्पन्न
बुलडोज़र राज के खिलाफ गांव-गरीबों के बीच व्यापक अभियान चलाने का संकल्प
भूमिहीनों और आवास विहीन परिवारों का व्यापक सर्वे कराए सरकार,नया वास आवास कानून बनाये सरकार
भाकपा माले का जिला सम्मेलन की तैयारी शुरू,प्रखंडों के बाद जिला सम्मेलन होगा।
1लाख 50 हज़ार गांव के गरीबों-ग्रामीण मज़दूरों के बीच खेग्रामस का सदस्य बनाने का अभियान तेज

सदर, दरभंगा भाकपा(माले) जिला कमिटी की दो दिवसीय बैठक सदर प्रखंड के कंशी पंचायत के चक्का गांव में शुक्रवार को देर रात सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने किया।
आज दूसरे दिन बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा(माले) पोलित ब्यूरो सदस्य सह खेग्रामस राष्ट्रीय महासचिव धीरेन्द्र झा ने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार फिसड्डी साबित हुई हैं। गांव के अंदर जो वास-आवास व मनरेगा में कामकाज व बारे पैमाने पर गरीबो को राशन से वंचित है। इस सब मश्लो पर सरकार का कोई ध्यान नही है। आगे उन्होंने कहा कि बिहार में दलित-गरीबो को वास-आवास में देने में विफल सरकार आज दलित-गरीबो पर बुलडोजर चलाने की बात कर रही है।
आज गांव-गरीबो का सबसे बड़ा सवाल महगाई, बेरोजगारी है। लेकिन सरकार महगाई बेरोजगारी पर बात करने के बजाय आज दलित-गरीबो के घर पर बुलडोजर चलाने की बात कर रहे है। जिसे बिहार के दलित-गरीब बर्दास्त नही करेंगे और सरकार के बुल्डोजर का जबाब दलित-गरीब अपने एकजुटता से देंगे। श्री झा ने आगे कहा कि गांव-गांव में अभियान चलाकर भूमिहीनों और वास आवास विहीन परिवारों का व्यापक सर्वे अभियान सरकार को चलाना चाहिए और नया वास्-आवास कानून अभिलम्भ सरकार को बनाकर दलित-गरीबो के बीच वास-आवास वितरण करने की गारंटी करनी होगी।
वही भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि बैठक में पार्टी कामकाज को और विस्तार करने, लोकल सम्मलेन, प्रखंड सम्मेलन पर ठोस बातचीत की गई और जल्द से जल्द प्रखंड सम्मेंलन करने पर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि जुलाई महीने में जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
श्री यादव ने आगे कहा कि 1.50 लाख गरीबो, ग्रामीण मजदूरों के बीच खेग्रामस का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में आर के सहनी, अभिषेक कुमार, नेयाज अहमद, अशोक पासवान, प्रो कल्याण भारती, नंदलाल ठाकुर, जंगी यादव, अबधेश सिंह, पप्पू पासवान, ललन पासवान, प्रिंस राज, सत्यनारायण मुखिया, हरि पासवान, देवेन्द्र कुमार, मोहम्मद जमालुद्दीन, केशरी यादव, सूर्य नारायण शर्मा, उमेश साह, देवेन्द्र कुमार सहित कई लोग शामिल थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal