पीएमसीएच में हॉस्टल के लिए आंदोलन कर रहे जीएनएम छात्राओं व समर्थन कर रहे आइसा नेताओं लाठी चार्ज के खिलाफ़ प्रतिवाद मार्च आयोजित
जीएनएम छात्राओं के हॉस्टल स्थानांतरण पर रोक लगाओ पटना में ही हॉस्टल की व्यवस्था करो

दरभंगा आइसा-इनौस-ऐपवा के राज्यव्यापी आवाहन पर शनिवार को दरभंगा में मिर्जापुर चौक से आयकर चौक तक एक प्रतिवाद मार्च निकाला गया। और भाजपा-जदयू सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मार्च का नेतृत्व ऐपवा जिला सचिव शनिचरी देवी, आइसा जिला सचिव मयंक कुमार यादव, जिला सह सचिव ओणम कुमारी ने किया।
आयकर चौक पर आयोजित सभा की अद्यक्षता ऐपवा जिला अध्यक्ष साधना शर्मा, आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस राज ने किया।
इस अवसर पर आइसा-इनौस-ऐपवा नेताओ ने कहा कि पीएमसीएच में जीएनएम नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्राओं को हॉस्टल के नवनिर्माण के नाम पर वैशाली जिले के राजापाकड़ में भेजा जा रहा है। जब कि छात्राओं का मांग है कि हमारे लिए पटना में ही हॉस्टल की व्यवस्था की जाए। लेकिन इन आंदोलनरत जीएनएम छात्राओं और समर्थन कर रहे आइसा नेताओं पर बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज कर दी गई।
आगे नेताओ ने कहा कि आंदोलनरत जीएनएम छात्राओं पर पुरुष पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज कर जीएनएम छात्राओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता इन जीएनएम छात्राओं की हॉस्टल की व्यवस्था पटना में ही करना होगा पीएमसीसी प्रशासन को।
आगे नेताओ ने जीएनएम छात्राओं पर पुरुष पुलिस द्वारा लाठीचार्ज का भर्त्सना करते हुए पुलिस पर कार्रवाई करने तथा पीएमसीएच प्रशासन एवं सरकार से पीएमसीएच के 5 कि.मी. के आसपास हॉस्टल की व्यवस्था करने की मांग की है अन्यथा जीएनएम छात्राओं के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन चलाई जाएगी।
प्रतिवाद मार्च में रीता साह, पूनम देवी, पिंकी देवी, रेखा देवी, आइसा राज्य सह सचिव राजू कर्ण,मिथिलेश कुमार यादव, मनीष कुमार, मनोज राम, दिनेश मंडल शामिल थे।
प्रिंस राज – जिला अध्यक्ष, आइसा
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal