2-3 जुलाई को भाकपा(माले) का जिला सम्मेलन होगा आयोजित
17 मई को प्रखण्डों पर गांव-गरीबो के सवाल पर होगा धरना प्रदर्शन।
दरभंगा भाकपा(माले) का जिला सम्मेलन 2-3 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। उक्त निर्णय भाकपा(माले) जिला कमिटी की आयोजित बैठक से लिया गया।
इस बात की जानकारी देते हुए भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने बताया कि आन्दोलन के साथ-साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए शाखा सम्मेलन, लोकल सम्मेलन करते हुए जून में प्रखंड सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। प्रखंड सम्मेलन खत्म होने के बाद 2-3 जुलाई को दरभंगा जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
आगे उन्होंने बताया कि अभी गरीब मजदूरो को खेग्रामस से जोड़ने का अभियान गांव-गांव में जारी है। जहाँ गरीबो के बीच से सवाल भी आ रहे है।
उन्होंने बताया कि 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने, भूमिहीन गरीबो का सर्वे कराकर नया वास कानून बनाने, सभी गरीबो का राशन कार्ड बनाने, मनरेगा में काम देने तथा मजदुरी 500 रुपया देने, सभी गरीबो को राशन देने सहित अन्य सवालों पर 17 मई को प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन खेग्रामस की ओर आयोजित की जाएगी। जहा अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर जंट के ज्वलंत सवालों को हल करने की दिशा में पहल करने की मांग की जाएगी।
प्रिंस राज – भाकपा(माले) जिला कार्यालय
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal