रोटरी क्लब ऑफ दरभंगा की ओर से स्कूल में हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्रामिंग एंड डेंटल चेक अप का आयोजन किया गया।

दरभंगा राज मध्य विद्यालय मरतौल बाजार दरभंगा नगर के प्रांगण में रोटरी क्लब के तत्वाधान में रोटरी क्लब के टीम के अंतर्गत स्कूल स्पोर्ट्स प्रोग्राम के तहत समरसेबल पंप एवं बेंच डेक्स विद्यालय को उपलब्ध कराया गया। इस क्रम में स्कूल हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों का डेंटल चेक अप किया गया। इसके पश्चात बच्चों को टूथपेस्ट एवं ब्रश प्रदान किया गया। इस पुनीत अवसर पर रोटरी क्लब दरभंगा के अध्यक्ष रोटेरियन डॉक्टर पी एन मिश्रा सचिव रोटेरियन डॉ अजय कनोडिया ए , जी रोटेरियन डॉक्टर एच डी सिंह के साथ-साथ करीब दर्जनभर रोटेरियन एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति के अतिरिक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकुमार प्रसाद व विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य गण तथा विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक रसोईया और छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal