बिहार युवा वॉलीबॉल टीम घोषित

दिनांक 30 अप्रैल से 2 मई तक दनीयालपुर,तेघरा ( बेगूसराय) में आयोजित राज्यस्तरीय युथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन समपन्न हुआ जिसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर बिहार युथ वॉलीबॉल टीम की आज घोषणा बिहार वॉलीबॉल संघ के सचिव रामाशीष प्रसाद सिंह द्वारा की गयी जो रास्ट्रीय युथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता हेतु दिनांक10 से 15 मई तक सांगली ( महाराष्ट्र ) में भाग लेने के लिए जाएगी।
चयनित युवा पुरुष व महिला वॉलीबॉल टीम को बिहार वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष व भारतीय वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष आनंद शंकर राजहंस ,इवेंट सचिव अजय कुमार राय, कोचिंग सचिव नीलकमल राय, संयुक्त सचिव डॉ सुनील कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, एन के कापरी, एसोसिएट जॉइंट सेक्रेटरी अनिल कुमार डॉन, अमित सौरभ व सहायक सचिव प्रदीप कुमार ने चयनित खिलाड़ियों को रास्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिये शुभकामनाए व्यक्त की।
घोषित बिहार युवा टीम (पुरुष)
1. सोहन कुमार- नालंदा
2.रोहित कुमार- नालंदा
3. अंकुश कुमार – भागलपुर
4.रूपेश कुमार – भागलपुर
5.हिमांशु कुमार – समस्तीपुर
6.अंकेश कुमार – कटिहार
7.आयुष कुमार यादव – पटना
8.रौशन कुमार – बेगूसराय
9.अनुपम कुमार – सारण
10. मनीष कुमार – सारण
11.आशीर्वाद कुमार – बाँका
12.दिवाकर कुo बादल- कटिहार
अतिरिक्त
1.गुलशन – समस्तीपुर
2.विपुल – गोपालगंज
3.मोo आफताब -नालंदा
4. नवीन कुमार – भागलपुर
( महिला वर्ग)
1.पुतुल कुमारी – मधुबनी
2.निकिता रजक – बाँका
3.अमिसा कुमारी – बाँका
4 अदिति सिंह – सारण
5.आरती कुमारी – सारण
6.शताक्षी कुमारी – भागलपुर
7.रेणु कुमारी – पटना
8.शुर्या कुमारी- पटना
9.दीप अम्बिका- भागलपुर
10. ललिता कुमारी -दरभंगा
11.अनुपम कुमारी- बेगूसराय
12.मेघा कुमारी – सहरसा
अतिरिक्त
1.अंजली कुमारी – बेगूसराय
2.रोहिणी कुमारी – सारण
सभी चयनित खिलाड़ियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 5 मई को रात 11 बजे तक दानापुर रेलवे स्टेशन पर रिपोर्ट करेंगे, 6 मई को सुबह 5 बजे दानापुर से टीम को रवाना होना है। सभी खिलाड़ी अपने साथ 5 पासपोर्ट साइज की फ़ोटो, मूल जन्म प्रमाणपत्र ( नगर निगम द्वारा प्रदत्त ),मूल आधार कार्ड,मैट्रिक का मूल एडमिट कार्ड जिसमे जन्मतिथि अंकित हो एवं सभी की छायाप्रति लाना अनिवार्य है।
इस आशय की जानकारी बिहार वॉलीबॉल संघ के महासचिव रामाशीष प्रसाद सिंह ने दी
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal