Breaking News

जानकी नवमी पर मैथिली दिवस समारोह का भव्य आयोजन आज

जानकी नवमी पर मैथिली दिवस समारोह का भव्य आयोजन आज

एमएमटीएम कालेज-परिसर में भगवती सीता की प्रतिमा की शास्त्रीय विधि से होगी पूजा-अर्चना

मैथिली दिवस समारोह में जुटेंगे कई मंत्री, सांसद व विधायक

दोनों विश्वविद्यालय के कुलपतियों की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति

श्रीसीता पूजनोत्सव सह मैथिली दिवस समारोह विद्यापति सेवा संस्थान के तत्वावधान में मंगलवार 10 मई को धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। माँजानकी के जन्म दिवस जानकी नवमी के उपलक्ष्य में स्थानीय एमएमटीएम कालेज-परिसर में मंगलवार को प्रातःकाल भगवती सीता की प्रतिमा की शास्त्रीय विधि से पूजा-अर्चना होगी। इसके बाद मैथिली दिवस समारोह का भव्य आयोजन होगा। यह जानकारी विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने दी। उन्होंने बताया कि संस्थान कई दशकों से जानकी नवमी का आयोजन करता आ रहा है। जबकि बीते करीब डेढ़ दशक से मूर्ति पूजा भी की जा रही है।
डॉ. बैजू ने बताया कि संस्थान के जानकी नवमी समारोह में सूबे के मंत्री संजय झा, जिवेश मिश्र, आलोक रंजन झा, पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मश्री डॉ. सीपी ठाकुर, सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर, नगर विधायक संजय सरावगी, केवटी के विधायक डा मुरारी मोहन झा, पूर्व विधान पार्षद डा विनोद कुमार चौधरी एवं प्रो दिलीप कुमार चौधरी आदि शिरकत करेंगे। जबकि संस्थान के संरक्षक द्वय लना मिथिला विवि के कुलपति प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह और कासिंद संस्कृत विवि के कुलपति प्रो. शशिनाथ झा की इस अवसर पर गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
डॉ. बैजू ने बताया कि संस्थान की ओर से इस वर्ष सीता की दो सौ मूर्तियां 8 मई को ऋचालोक के बैनर तले आयोजित जानकी-सम्मेलन में शिरकत करने वाली माता-बहनों के बीच वितरित की गई, ताकि घर-घर में जानकी पूजन हो तथा अभियान और ज्यादा विस्तार ले सके।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …