बिरौल थाना कांड संख्या 149 /22 में पुलिस उदासीनता के खिलाफ प्रतिवाद कल बिरौल – माले

दरभंगा भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने बिरौल थाना अंतर्गत अपहरण की घटना की जांच करने के लिए एक टीम का गठन मनरेगा मजदूर सभा के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव के नेतृत्व में किया गया। टीम के द्वारा पीड़ित परिवार से जाकर घटना की पूरी जानकारी ली गई। जिला में आई रिपोर्ट को जारी करते हुए भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए है और वरीय पुलिस अधीक्षक से हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए विशेष टास्क फोर्स गठित कर अपहृत व्यक्ति को सकुशल वरामदगी की मांग किया है। उन्होंने बताया कि कल 10 मई को सुपौल बाजार में नागरिक मार्च निकालने का भी एलान किया है। पीड़ित परिवार की ओर से जल्द ही एसएसपी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही इस संदर्भ में बिरौल डीएसपी को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। लेकिन पुलिस इस घटना में तत्पर नही दिख रही है। जांच टीम के द्वारा बताया गया कि पीड़ित परिवार श्री शर्मा की हत्या की भी आशंका भी जता रहे है।
जांच टीम में लालन राम, मुक्ति राय, इंदल पासवान शामिल थे।
प्रिंस राज – भाकपा(माले) जिला कार्यालय
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal