सब्जी संघ के अध्यक्ष ने की बैठक

दरभंगा मिथिला सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी सघ ली. के तत्वाधान मे शोभन स्थित कार्यालय मे हरित सब्जी संघ , पटना के अध्यक्ष मनोज कुमार मेहता, तिरहुत सब्जी संघ, मोतिहारी के अध्यक्ष अमित कुमार शुक्ला एवं मिथिला सब्जि संघ के अध्यक्ष माधवेन्द्र कुमार ठाकुर के द्वारा समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।
मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. अमजद हयात वर्क़ ने आगंतुक का सम्मान मिथिला कि परंपरा के अनुसार पाग् चादर के साथ किया एवं स्वागत भाषण मे आगंतुकों का अभिनन्दन किया।
बैठक मे तीनों अध्यक्षों ने अपनी-अपनी बात रखी और माननीय मुख्यमंत्री कि महात्वाकांक्षी बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपनन योजना को आमजन तक पहुचाने हेतु क्रित्सन्कल्पित् हुए। मनोज जी ने पी वी सी इस मे सदस्यता एवं व्यवसाय वृद्धि और पी वी एस मे सद्सयत्ता व्रिद्धि पर अपना मंतव्य दिया एवं अपनी राय दी। तिरहुत सब्जी संघ के अध्यक्ष अमित शुक्ला ने समितियों के व्यापार में आने वाली समस्या एव्म समाधान का रास्ता बताया।
मिथिला संघ के दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल एवम मधेपुरा के पीवीसीएस के अध्यक्षों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान पर चर्चा किया।
मिथिला सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी संघ के अध्यक्ष माधवेंद्र कुमार ठाकुर ने बैठक के दौरान समितियों को वित्तिय समायोजन के बारे मे विस्तृत जानकारी दी और आने वाले समय मे नए नए वित्त समर्थन के लिए समितियों को जागरूक किया।
मंच संचालन मिथिला सब्जी संघ के उपाध्यक्ष मो. रेयाजुद्दीन अशरफ ने किया।
बैठक मे मो. सोहैल अख्तर, डी के मेहता, सतीश कुमार, ललित नारायण मिश्र, चंद्रवीर यादव, किरण देवी, विनोद ठाकुर, अनिल कुमार, मंदीप कुमार ठाकुर, मो. फैज, विनीत, रंजीत, मो. जियाउद्दीन इत्यादि लोगो ने हिस्सा लिया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal