धर्मपुर दुर्गा मंदिर पर धूम धाम से मनाया गया जानकी नवमी उत्सव

भजन कीर्तन सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ मैथिलि सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन
स्टूडेंट क्लब दरभंगा के द्वारा धर्मपुर दुर्गा मंदिर पर जानकी नवमी का अयोजन बड़े धूम धाम से किया गया इस बाबत पूजा समिति की अध्यक्ष स्वर्णिम किरण झा ने कहा माँ सीता को लोग यहां की बेटी और बहन के रूप में देखते है लेकिन मौजूदा समय में हमलोगो ने माँ सीता को भुला दिया है आज जानकी नवमी बहुत कम जगह पर होता है लेकिन इस वर्ष से हमलोगों ने एक नया परम्परा शुरू किया है मिथिला समेत देश के विभिन्न जगह पर इस वर्ष जानकी नवमी का आयोजन कर मैथिल एकजुटता का परिचय देने का काम कर रहे है माँ सीता के कारण आदिकाल से लोग मिथिला को जानते है सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में माँ सीता धरती माँ के गोद से जन्म ली और भगवान राम की अर्धांगिनी बन उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम राम बनाने का काम किया बिना सीता राम अधूरा है परंतु देश की वर्तमान सरकार व शासन माँ जानकी को उपेक्षित रखा है। इसी संदर्भ में मिथिला स्टूडेंट यूनियन( मिथिलावादी विचारधारा) के नेताओं ने यह तय किया है कि प्राकट्य दिवस के अवसर पर देश सहित सम्पूर्ण मिथिला मे धूमधाम से जानकी अवतरण दिवस का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया जाए पूजा के संयोजक अर्जुन कुमार ने कहा हर वर्ष जानकी नवमी का आयोजन धर्मपुर दुर्गा मंदिर पर किया जाएगा पूजा समिति के द्वारा सुन्दरकाण्ड पाठ व भजन के साथ साथ संध्या आरती का आयोजन किया गया जिसके बाद मैथिलि सांस्कृतिक सांगतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने समा बांधे रखा विधिवत तरीके से और बड़े धूम धाम से पूजा पाठ किया गया
भवदीय
अमन सक्सेना
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal