Breaking News

यूनियन के सदस्यों ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को सौपा ज्ञापन

यूनियन के सदस्यों ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को सौपा ज्ञापन


अलीनगर: प्रखंड विकास पदाधिकारी रघुवर प्रसाद को बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्यों के शिष्टमंडल ने एक स्मार पत्र सरकार के मुखिया नीतीश कुमार एवं माननीय सूचना जनसंपर्क मंत्री बिहार सरकार को भेजने हेतु समर्पित किया स्मार पत्र में पत्रकारों की सुरक्षा पेंशन देने की व्यवस्था रेल एवं हवाई यात्रा में छूट देने,निशुल्क चिकित्सा सुविधा, मरणोपरांत आश्रितों को आवश्यक सुविधा,मुआवजा एवं नौकरी आदि देने की व्यवस्था आदि देने की मांगे शामिल थी इसको लेकर गत 10 मई को प्रखंड कार्यालय परिसर में ही दैनिक भास्कर के स्थानीय संवाददाता मनोज कुमार झा की अध्यक्षता में बैठक की गई थी प्रखंड विकास पदाधिकारी को स्मार पत्र देने वाले शिष्टमंडल में श्री झा के अलावा प्रभात खबर के संवाददाता एम ए सारिम, हिंदुस्तान के निर्मोही कुमार राष्ट्रीय सहारा के प्रमोद पासवान तथा दैनिक उर्दू तासीर के जिलानी अंसारी मौजूद थे प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्मार पत्र प्राप्त करने के बाद कहा कि आपकी मांगे जायज हैं आपके स्मार पत्र को जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार के संबंधित विभागों को भेज दिया जाएगा

Check Also

डीएम ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान में चल रहे निर्माण कार्यों का लिया जायजा

🔊 Listen to this   डीएम ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान में …