Breaking News
रिपोर्ट राजु सिंह अजित कुमार सिंह दरभंगा news24live

दरभंगा / हायाघाट स्वास्थ्य विभाग अब नई पहल शुरू करने की तैयारी में है जिसके तहत जिला के प्रखंड स्तर के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बनाए गए हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर ही

दरभंगा

रिपोर्ट राजु सिंह अजित कुमार सिंह दरभंगा news24live

हायाघाट स्वास्थ्य विभाग अब नई पहल शुरू करने की तैयारी में है जिसके तहत जिला के प्रखंड स्तर के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बनाए गए हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर ही सामान्य प्रकार के पैथोलॉजिकल जांच की सुविधा उपलब्ध होगी, इसको लेकर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हायाघाट में शनिवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन डॉ कमलेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें ट्रेनर सह लैब टेक्नीशियन अकील अहमद ने सभी पंचायत के एएनएम को पैथोलॉजिकल जांच करने का तरीका बताया।
इस मौके पर ट्रेनर अकील अहमद ने बताया कि हिमोग्लोबिन जांच, मलेरिया जांच के लिए स्लाइड बनाना, किट के माध्यम से मलेरिया जांच करना, प्रेगनेंसी जांच, डायबिटीज जांच, युरीन एलवुमीन जांच तथा स्पुटम जांच के बारे में सभी एएनएम को जानकारी दी गई।
इस अवसर पर केयर इंडिया प्रबंधक आलोक सवायं, वीसीएम वेद प्रकाश, एएनएम रश्मि रवि, कुमारी अर्चना, अंजू कुमारी, महालक्ष्मी कुमारी, प्रभावती कुमारी, किरण ठाकुर, संगीता कुमारी, रेणु कुमारी, महालक्ष्मी देवी, सुनीता कुमारी, वीना कुमारी, नीलम कुमारी, रागिनी भारती, पुष्पा रानी आदि उपस्थित थी।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …