भूमि विवाद को लेकर एसडीओ एवं डीएसपी ने की बैठक

दरभंगा अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर स्पर्श गुप्ता एवं पुलिस उपाधीक्षक, सदर कृष्ण नन्दन कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में अनुमण्डल पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में विभागीय निदेश के आलोक में भूमि विवाद मामलों से संबंधित बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में भूमि विवाद से सबंधित 02 मामलो की सुनवाई की गयी। उक्त 02 मामलों में से दोनो मामले को संबंधित अंचलाधिकारी को द्वितीय पक्ष को नोटिस के जरिए अगली तिथि को उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने हेतु निर्देश दिया गया।
बैठक में सुनवाई की अगली तिथि 25 मई 2022 को रखी गयी।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal