
दरभंगा मानव अधिकार युवा संगठन भारत के सदस्य व समाजसेवी पंकज कुमार चौधरी ने 74 वर्षीय वसुंधरा देवी को ब्लड देकर बचाई जान। बताते चलें कि वरिष्ठ पत्रकार भवन मिश्रा के माताजी एक निजी अस्पताल में गंभीर बीमारी को लेकर इलाज करा रहे है। वही डॉक्टरों की टीम ने बताया कि 3 यूनिट ब्लड की जरूरत है बी पॉजिटिव जिसको लेकर श्री मिश्रा ने मानव अधिकार युवा संगठन भारत के प्रदेश अध्यक्ष सह पत्रकार मनोज कुमार से संपर्क साधा वही प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने तुरंत पहल करते हुए 1 यूनिट ब्लड कार्ड उपलब्ध कराया वही 2 दिन बाद समाजसेवी सदस्य पंकज कुमार चौधरी के द्वारा दरभंगा डीएमसीएच के ब्लड बैंक में जाकर रक्तदान किया और वरिष्ठ पत्रकार के माताजी को ब्लड चढ़ाया गया इस रक्तदान में मानव अधिकार युवा संगठन भारत के जिला अध्यक्ष ललित यादव उपाध्यक्ष धनंजय कुमार का पूरा सहयोग मिला तब जाकर 2 यूनिट ब्लड वरिष्ठ पत्रकार के माता जी को दिया गया वही संगठन के सदस्य प्रदीप कुमार चौधरी ने बताया कि कई सालों से लगातार रक्तदान कर के कई लोगों की जान बचाई है और इसने काम के लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है.
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal