Breaking News

Darbhanga बाढ़ आपदा संकट के दृष्टिकोण से जिला टास्क फोर्स का हुआ गठन

बाढ़ आपदा संकट के दृष्टिकोण से जिला टास्क फोर्स का हुआ गठन

दरभंगा  सफल संचालन हेतु मानक संचालन प्रक्रिया के आलोक में बाढ़ आपदा संकट के दृष्टिकोण से जिलाधिकारी, दरभंगा की अध्यक्षता में निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिला स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्य के रूप में नामित किया गया।
जिला स्तरीय टास्क फोर्स के अध्यक्ष – जिलाधिकारी, दरभंगा होंगे। वहीं संयोजक के रूप में अपर समाहर्त्ता (आपदा प्रबंधन),दरभंगा को नामित किया गया। इसके साथ ही सदस्य के रूप में वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा, उप विकास आयुक्त दरभंगा, प्रभारी पदाधिकारी जिला आपदा प्रबंधन दरभंगा, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी दरभंगा, जिला कृषि पदाधिकारी दरभंगा, जिला पशुपालन पदाधिकारी दरभंगा, जिला कल्याण पदाधिकारी दरभंगा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी दरभंगा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (समेकित बाल विकास परियोजना) दरभंगा, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम दरभंगा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दरभंगा, जिला मत्स्य पदाधिकारी दरभंगा, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल दरभंगा, झंझारपुर – 01 एवं 02, हथौड़ी एवं निर्मली एवं जल निस्सरण दरभंगा, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग दरभंगा- 01एवं 02 बेनीपुर तथा बिरौल, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग दरभंगा एवं बेनीपुर, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी दरभंगा, जिला सूचना जन सम्पर्क पदाधिकारी दरभंगा, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति शहरी/ग्रामीण दरभंगा, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा दरभंगा, महाप्रबंधक भारत संचार निगम लिमिटेड दरभंगा, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, मिथिला प्रचार वन प्रमण्डल, दरभंगा एवं क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम दरभंगा को नामित किया गया।
इसके अतिरिक्त अनुमण्डल स्तर पर अनुमण्डल पदाधिकारी एवं प्रखण्ड स्तर पर प्रखण्ड के वरीय पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया। इसके साथ ही टास्क फोर्स में शामिल सभी विभाग जिला स्तर पर विभागीय नोडल पदाधिकारी नामित करेंगे, जो अपने-अपने विभाग द्वारा क्रियान्वित की जाने वाली आकस्मिक योजना के लिए समन्वयक कार्य करेंगे।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …