Breaking News

दरभंगा मिथिला विवि में शैक्षणिक व प्रशासनिक अराजकता के खिलाफ आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन कल

मिथिला विवि में शैक्षणिक व प्रशासनिक अराजकता के खिलाफ आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन कल।

प्रदर्शन की तैयारी को लेकर छात्रो के बीच जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन।

दरभंगा ललित नारायण मिथिला विवि में शैक्षणिक व प्रशासनिक अराजकता के खिलाफ, समय पर परीक्षा व परिणाम की गारंटी, पीजी 1st, 2nd, 4th व डिग्री 1st व 2nd के परीक्षा फल का प्रकाशन, दूरस्थ शिक्षा निदेशालय प्रशासन की मनमानी सहित अन्य सवालों पर कल 18 मई को विवि में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदर्शन की तैयारी को लेकर आज पीजी विभागों में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आइसा जिला सचिव मयंक कुमार यादव, जिला अध्यक्ष प्रिंस राज, जिला सह सचिव राजू कर्ण, राहुल कुमार, विद्या कुमार, शिवम कुमार सहित कई छात्र शामिल थे।

पीजी विभाग के छात्रो ने कल के आंदोलन में अपनी सहभागिता की बात कही है। इस अवसर पर आइसा नेता ने कहा कि विवि प्रशासन छात्रो के जीवन से खिलवाड़ कर रही है। छात्र रिजल्ट के चक्कर मे कही बाहर नामाकन नही ले सकते है। आज पीजी में नामाकन के नाम पर करोड़ो रूपये की वसूली छात्रो से की जाती है लेकिन सुविधा के नाम पर नगण्य है।
आइसा नेताओ ने छात्रो से अपील किया कि अपने जिंदगी को बचाने के लिए आन्दोलन में सहभागिता जरूरी है। कल 11 बजे केंद्रीय पुस्तकालय से मार्च निकाला जाएगा जो विवि मुख्यालय पहुचकर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन करेगा।

प्रिंस राज – जिला अध्यक्ष, आइसा

Check Also

डीएम ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान में चल रहे निर्माण कार्यों का लिया जायजा

🔊 Listen to this   डीएम ने मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान में …