Breaking News

पूर्व उप डाकपाल स्व: सीताराम सहनी को  शुभंकरपुर वार्ड नo 08 दरभंगा में भावभीनी श्रद्धाजंलि दी गई।

अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व ट्रेड यूनियन के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व उपडाकपाल स्व: सीताराम सहनी को  शुभंकरपुर वार्ड नo 08 दरभंगा में भावभीनी श्रद्धाजंलि दी गई। अखिल

भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा के। तत्वाधान में आयोजित श्रद्धा जली सभा को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय मंत्री सह प्रांतीय सहायक मंत्री राज किशोर सहनी ने कहा कि दरभंगा डाक प्रमंडल में संघर्ष के प्रतीक बतौर जाने जाते थे। सीता राम सहनी जहां कही भी अन्याय शोषण,उत्पीड़न और दमन के खिलाफ आंदोलन होता था। सीता राम सहनी जरूर उपस्थित रहते थे। और डाक कर्मियों को हरसंभव सहयोग करते रहे और अंत में तो उन्होंने अपने कार्यकाल में रहकर पूरा वक्त कर्मियों की तरह जीने का संकल्प कर लिया था। संघर्षों के साथ जुड़कर डाक विभाग के आंदोलन को गति प्रदान का संकल्प लेना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यकारिणी सदस्य एवं शाखा डाकपाल  उमेश मंडल ने कहा कि ग्रामीण डाक सेवको के हितों के लिए हमेशा आवाज उठाते थे। साथी ही साथ उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का भी संकल्प लिया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …