Breaking News

15 जून को एमएसयू हजारों छात्रों के साथ एलएनएमयू में करेगा बड़ा आंदोलन -अमन सक्सेना

15 जून को एमएसयू हजारों छात्रों के साथ एलएनएमयू में करेगा बड़ा आंदोलन -अमन सक्सेना

15 नवंबर 2017 के आंदोलन को 15 जून 2022 को फिर से दोहराएगा एमएसयू
सत्र नियमित करने 3 साल का डिग्री 3 साल में और 2 साल का डिग्री 2 साल में जारी करने की हैं मांग
मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा 15 जून एमएसयू एलएनएमयू चलो आंदोलन का घोषणा आज से 4 दिन पूर्व कर दिया गया था जिसकी तैयारी में मिथिला स्टूडेंट यूनियन के सेनानी लग चुके हैं इसी करी में मिथिला स्टूडेंट यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमन सक्सेना ने नाका 5 के समीप आज़ाद चौक पर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा 15 जून को एमएसयू हजारों की संख्या में विश्वविद्यालय कुंच करने वाला हैं छात्रों को स्नातक का 3 साल का डिग्री 3 साल में मिले 2 साल का पीजी 2 साल में और 2 साल का बीएड का डिग्री 2 साल में मिले इस आंदोलन का प्रमुख लक्ष्य हैं हमारी मांग हैं की विश्वविद्यालय प्रशासन एकेडमिक कैलेंडर का पालन करते हुए समय पर परीक्षा समय पर रिजल्ट घोषित करें छात्र संघ का चुनाव हो और डिस्टेंस व लॉ में पढ़ाई फिर से शुरू किया जाए यह आंदोलन का 4 प्रमुख मांग हैं जिसको लेकर हमलोग छात्रों के पास जा रहा हैं कोचिंग संस्थान में जा रहे हैं और छात्रों से आंदोलन में शामिल होने का अपील कर रहे हैं छात्र नेता सह एमएसयू राष्ट्रीय प्रवक्ता अमन सक्सेना ने कहा रिक्शा वाला एक हो जाता हैं टेम्पो वाला एक हो जाता हैं नाई समाज एक हो जाता हैं मजदूर दलित एक हो जाता हैं लेकिन छात्र एक क्यों नहीं हो पा रहा हैं छात्रों को एक जगह एक मांग को लेकर आगे आना पड़ेगा तभी मिथिला विश्वविद्यालय को बदला जा सकता हैं मिथिला विश्वविद्यालय सिर्फ और सिर्फ डिग्री बांटने का काम करता हैं यहाँ के किसी कॉलेज और डिपार्टमेंट में पढ़ाई नहीं होता हैं लाखों की संख्या में छात्र यहाँ नामांकन लेते हैं फीस भरते हैं जिसके बाबजूद किसी भी कॉलेज में शायद ही पढ़ाई लिखाई होता हैं छात्र भी जानते हैं यहाँ से सिर्फ डिग्री मिल सकता हैं जिसके कारण उन्हें प्राइवेट कोचिंग का सहारा लेना पड़ता हैं लेकिन आज की तारिक़ में मिथिला विश्वविद्यालय डिग्री बांटने लायक़ भी नहीं रहा हैं 3 साल का डिग्री फिर से 5 साल में मिलने जा रहा हैं हम इसी का विरोध करने आये हैं और मांग करते हैं की छात्रों का डिग्री समय से मिले बताते चले की परीक्षा के 7-8 महीना हो जाने के बाद भी अभी तक डिग्री पार्ट 1 पार्ट 2 व पीजी फाइनल सेमेस्टर का रिजल्ट छात्रों का घोषित नहीं किया जा रहा हैं और मामला अभी तक कोर्ट में ही लड़ा जा रहा हैं इससे पूर्व भी जब 85 हजार छात्रों का पार्ट 3 का रिजल्ट रुका था तो संगठन आंदोलन कर डिग्री 3 का रिजल्ट घोषित करवाने का काम किया था लेकिन अब लड़ाई बार बार नहीं होगा अब पार्ट 1 और पार्ट 2 के रिजल्ट के लिए आंदोलन नहीं होगा आंदोलन अब एक बार लड़ा जायेगा और जोरदार तरीके से लड़ा जाएगा दरभंगा मधुबनी समस्तीपुर बेगूसराय सहरसा पूर्णिया के गांव-गांव में जाकर छात्रों को जागरूक किया जाएगा और 15 जून को हजारों की संख्या में छात्र विश्वविद्यालय पहुंचकर अपनी मांग मांगने का काम करेंगे संगठन ने 1 महीना पूर्व से इस आंदोलन का शुरुवात कर दिया हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में छात्रों को इस आंदोलन से जोड़ा जा सके और छात्र आंदोलन का मजबूत सा नीव स्थापित किया जा सके ताकि समय से छात्रों को रिजल्ट मिले समय पर छात्र संघ का चुनाव हो डिस्टेंस और लॉ का पढ़ाई फिर से चालु हो एकेडमिक कैलेंडर का पालन हो जिसकी तैयारी में संगठन लग चूका हैं एमएसयू के नगर अध्यक्ष अर्जुन कुमार दास ने कहा सेकरों छात्रों को इस आंदोलन से आज जोड़ा गया हैं छात्रों का नाम नंबर कॉलेज गांव/मोहल्ला क्लास की जानकारी लिया जा रहा हैं ताकि ग्रुप बनाकर 15 जून एमएसयू एलएनएमयू चलो आंदोलन को सफल किया जा सके गांव गांव से बस टेम्पू जीप भरकर छात्र आंदोलन में शामिल होने वाले हैं विश्वविद्यालय में 15 नवंबर 2017 के आंदोलन को एक बार फिर से दोहराया जाएगा और फिर से सत्र नियमित कर मिथिला विश्वविद्यालय को बिहार का नंबर वन विश्वविद्यालय बनाया जाएगा जिसकी तैयारी जोड़ शोर से संगठन के द्वारा किया जा रहा हैं कहा छात्र नहीं लड़ेंगे तो जैसे डिस्टेंस और लॉ को बंद कर दिया गया हैं वैसे ही आने वाले समय स्नातक और पीजी को बंद कर दिया जाएगा इसलिए छात्रों को आगे आना पड़ेगा आंदोलन करना पड़ेगा क्रांति करना पड़ेगा तभी व्यस्था बदल सकता हैं.

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …