परिहार में महादलित टोला के बच्चों को शिक्षा से जोड़ रहा विकास मित्र एवं बचपन बचाओ आंदोलन

सीतामढ़ी (परिहार) :- जिला के परिहार प्रखंड के विभिन्न महादलित टोला में विकास मित्र एवं बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जा रहा है. जिसके तहत अब तक लगभग डेढ़ सौ बच्चों का नामांकन विद्यालय में करवाया गया, मंगलवार को प्रखंड के महादलित टोला के बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रियांशु कुमार के अध्यक्षता में प्रखंड सभागार में बैठक की गई. प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने बच्चों को चिन्हित कर सत प्रतिशत विद्यालय में नामांकन करवाने एवं किशोरी किशोर समूह की बैठक नियमत करने के लिए निर्देश दिया ताकि बाल विवाह जैसी कुरीतियों को जड़ से खत्म किया जा सके.बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी ने कहा की बाल श्रम के रूप में कार्य करवाए जाने वाले अधिकांश बच्चे महादलित टोला के होते है जागरूकता की कमी के कारण बच्चों को शोषण का शिकार बनाया जाता है हाल ही मे जिला के महादलित टोला के दो बच्चों को बाल बधुआ मजदूर बना कर जालंधर पंजाब में कार्य करवाने की घटना भी सामने आई जो कि काफी चिंता का विषय है हम सभी को मिलकर बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी विकास मित्र और बचपन बचाओ आंदोलन के संयुक्त प्रयास से अब महादलित टोला के बच्चों को शिक्षा से जोड़कर शिक्षा का अलख जगाने के लिए अनूठी पहल की जा रही है ताकि कोई भी बच्चा अपने अधिकार से वंचित होकर शोषण का शिकार ना हो सके!
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal