दरभंगा:-मानव अधिकार युवा भारत के द्वारा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल शिक्षक पुरेंदु कुमार चौधरी को डोनर कार्ड दिया गया। बताते चलें कि 4 दिन पहले

सीतामढ़ी जिला में स्कूल शिक्षक घर लौटने के दौरान मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनका खून काफी निकल चुका था। वही एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान खून की कमी बताई गई वही डॉक्टर की टीम द्वारा 3 यूनिट ब्लड चढ़ाने को कहा गया जिसको लेकर उनके परिजनों के द्वारा मानव अधिकार युवा संगठन भारत से संपर्क साधा। वही संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने तुरंत एक यूनिट ब्लड व्यवस्था कराया गया और संगठन के जिला उपाध्यक्ष धनंजय कुमार के द्वारा पीड़ित परिवार को डोनर कार्ड उपलब्ध कराया गया और आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया। वहीं जिला उपाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि हमारा संगठन हर संभव गरीबों असहाय लोगो के मदद के लिए है और जो भी गरीब असहाय व्यक्ति मदद के लिए आते हैं तो हमारे संगठन मदद करने का हर संभव प्रयास करने की कोशिश करते हैं। समाज में रक्तदान सबसे बड़ा दान होता है इसी लेकर रक्तदान जरूर करना चाहिए हमारे रक्त से किसी की जान बच जाता है इससे बड़ा धर्म कोई धर्म नहीं होता है
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal