Breaking News

 नवयुवक सरस्वती पूजा समिति बिहारी के द्वार प्राथमिक कन्या विद्यालय बिहारी के प्रधानाचार्य को बच्चों को बैठने के लिए दरी दिया गया.

*गांव के युवक के द्वारा बच्चों को बैठने का इंतजाम किया गया नवयुवक सरस्वती पूजा समिति के द्वारा कन्या विद्यालय बिहारी जाले में बच्चों को बैठने का इंतजाम किया गया*

नवयुवक सरस्वती पूजा समिति बिहारी के द्वार प्राथमिक कन्या विद्यालय बिहारी के प्रधानाचार्य को बच्चों को बैठने के लिए दरी दिया गया पूजा समिति के पूर्व अध्यक्ष आशीष कुमार झा ने कहा कि हम लोग कुछ दिन पहले विद्यालय की निरीक्षण के लिए पहुंचे थे हमने देखा था जो विद्यालय की स्थिति दयनीय है कक्षा 1 से 5 तक की पठन-पाठन होती है लेकिन दुर्भाग्य की बात है जो यहां ना ही बच्चों को उचित शिक्षा ग्रहण करने के लिए कक्षा है नाही बैठने के लिए मूलभूत व्यवस्था है उन्होंने सरकार के ध्यान विद्यालय की ओर आकर्षित करते हुए कहा की विद्यालय के समीप तालाब है विद्यालय के समीप गांव की मुख्य सड़क गुजरती है जिसमें वाहन का परिचालन हरदम रहता है इससे बड़ी घटना घटने की आशंका है हमने प्रधानाचार्य महोदय से आग्रह किया है जो विद्यालय की चारदीवारी और उचित भवानी निर्माण के लिए उच्च अधिकारी तक बात की जाए वही समिति के सदस्य राहुल कुमार झा ने कहा कि हम लोग आज प्रधानाचार्य को एक छोटी सी तोहफा बच्चों के लिए दिया है अगर सरकार असमर्थ होगी भवन और चारदीवारी के लिए तो हम लोग गांव से चंदा कर विद्यालय के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे वही विभूति कुमार झा ने कहां की हम लोगों के विधायक अभी बिहार सरकार के मंत्री भी है यह हम लोगों के लिए खुशी की बात है हम सभी जनप्रतिनिधि का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हैं जो अभिलंब इस पर एक सुखद पहल हो जिससे विद्यालय के बच्चे के साथ आने वाले समय में कोई ऐसी घटना ना घटे और यहां शिक्षक की भी कमी है मात्र 3 शिक्षक थे जिसमें से 1 शिक्षा का अपना डिप्टेसन करवा कर अन्य विद्यालय में चले गए हैं और एक शिक्षा का प्रधानाचार्य हैं मात्र बच्चे एक शिक्षक और छात्रों की संख्या ढाई सौ से ऊपर है प्रधानाचार्य मोहम्मद जाकिर अली ने कहा कि हमारे लिए बहुत खुशी का छान है जो यहां के युवा इस विद्यालय के लिए अपना समर्पण करने को तैयार हैं हमने उच्च अधिकारी को आवेदन दिया है इस विद्यालय में शिक्षक को लेकर हमें अस्वस्थ किया गया है जो बहुत जल्द इस महाविद्यालय मैं शिक्षक की समस्या को खत्म किया जाएगा उन्होंने यह भी बताया जो बिहार सरकार के द्वारा सभी विद्यालय के बैंक खाता को सीज कर दिया गया है इससे विकास कार्य थोड़ी धीमी हो गई है हम आप सभी को विश्वास दिला रहे हैं जो बहुत जल्द इस विद्यालय के गतिविधि विकास कार्य के पथ पर तेजी से बढ़ेगी जिसमें आप लोगों का भी सहयोग जरूर मिलेगा वही मौके पर उपस्थित आदित्य कुमार मिश्रा, अभिषेक झा, हर्षित मिश्रा, रवि झा और मनीष कुमार झा उपस्थित थे

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …