आगामी छात्र संघ चुनाव में छात्र जदयू लड़ाएगी अपना परचम – पुरुषोत्तम चौधरी

छात्र जदयू मिथिला विश्वविद्यालय इकाई की बैठक छात्र जदयू अध्यक्ष विश्वविद्यालय अध्यक्ष मो० मोजम्मिल रजा आजमी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के कैंपस में आयोजित की गई । मो० मोजम्मिल रजा आज़मी ने कहा माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने छात्र-छात्राओं के लिए जो काम किया है इनके कार्यों को लेकर छात्र जदयू केंपस से कम्युनिटी की ओर रुख करेगी जिससे जिससे छात्र जदयू को सभी स्तर पर मजबूती मिलेगी। छात्र जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर कुमार सिंह ने कहा माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा छात्र हित में अनेकों हितकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिसे आज हर गांव हर जिला हर महाविद्यालय में ज्यादा से ज्यादा छात्र शैक्षणिक गतिविधि से जुड़ रहे हैं और इससे उत्साहित होकर संगठन से लोग जुड़ेंगे। छात्र जदयू मिथिला विश्वविद्यालय पूर्व अध्यक्ष आसिफ कमल ने नवनियुक्त विश्वविद्यालय अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा आशा नहीं पूर्ण विश्वास है कि अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। छात्र जद(यू ) के वरिष्ट नेता डॉक्टर मोहम्मद इमामुल हक “इमाम” ने कहा कि छात्र जदयू को चारों जिला के महाविद्यालय में मजबूत साथी को अध्यक्ष बनाकर और चारों जिला के जिला अध्यक्ष व ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय अध्यक्ष और संस्कृत विश्वविद्यालय के अध्यक्ष समन्वय बनाकर आपस में संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है और हम लोगों की जहां भी जरूरत होगी हम लोग तन मन धन से संगठन को मजबूत करने के लिए खड़े रहेंगे। छात्र जदयू की इस बैठक में आगामी कार्ययोजना को लेकर सहमति बनी और कोर कमेटी निर्माण को लेकर विचार विमर्श किया गया। पुरुषोत्तम चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में सी एम कॉलेज कोषाध्यक्ष सद्दाक हुसैन, डॉ बसंत कुमार मंडल, सी एम कॉलेज संयुक्त सचिव अजीत झा, दुर्गानंद कुशवाहा, सौरभ कुमार, अभिषेक कुमार गुप्ता, मो० शोहराब, सुदीप कुमार , डॉ मनोज राम , शिवेंद्र कुमार, मो० अफसार, मो० गुलाब, रेखा कुमारी, एम कॉलेज परिषद सदस्य खुशबू कुमारी इत्यादि उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal