Breaking News
रिपोर्ट राजु सिंह अजित कुमार सिंह दरभंगा news24live

दरभंगा मतदान एवं मतगणना दोनों सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होना स्वस्थ प्रजातांत्रिक परंपरा का सूचक डॉ मुश्ताक सी एम कॉलेज,दरभंगा में

दरभंगा
मतदान एवं मतगणना दोनों सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होना स्वस्थ प्रजातांत्रिक परंपरा का सूचक डॉ मुश्ताक
सी एम कॉलेज,दरभंगा में आज दिनांक 2 दिसंबर, 2019 को सुबह 10:00 बजे से मतगणना प्रारंभ हुई और परिणामों की घोषणा तक सभी पदों के उम्मीदवारों के समक्ष मतगणना एवं उनकी संतुष्टि के बाद परिणामों की घोषणा की गई।किसी भी उम्मीदवारों को किसी प्रकार की शंका न हो इसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक प्रो हिमांशु शेखर की उपस्थिति में वज्रगृह को खोला गया। फिर मतगणना प्रारंभ किया गया, जिसके लिए 9 टेबुल बनाए गए और दो उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रो अमृत कुमार झा तथा डॉ संजीव कुमार झा के साथ ही विशेष चुनाव प्रभारी प्रो विकाश कुमार की निगरानी में परिणामों को अंतिम रूप दिया गया। प्रधानाचार्य सह चुनाव पदाधिकारी डॉ मुश्ताक अहमद ने कहा कि मतदान एवं मतगणना दोनों सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होना स्वस्थ प्रजातांत्रिक परंपरा का सूचक है।उन्होंने सहयोग के लिए सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों के साथ ही छात्र-छात्राओं, विश्वविद्यालय प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को साधुवाद दिया।
चुनाव एवं मतगणना कार्य में कॉलेज के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी मतगणना शुरू होने से पहले से अंत तक स्वच्छ एवं भयमुक्त वातावरण बनाए रखने हेतु मौजूद रहे।साथ ही कानून व्यवस्था हेतु सक्षम पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल भी तैनात रहे। चुनाव कार्य में मुख्य रूप से गणना पर्यवेक्षक डॉ अनुपम कुमार सिंह,डॉ विजयसेन पांडे,प्रो विश्वनाथ झा,प्रो राजानंद झा,डा पी के चौधरी,प्रो सी एस मिश्रा,डॉ अशोक कुमार पोद्दार,डॉ सुरेश पासवान,डॉ शशांक शुक्ला, डॉ सुधांशु कुमार,डॉ शैलेंद्र श्रीवास्तव, प्रो नथुनी यादव,डा अवनि रंजन सिंह,डा जिया हैदर, प्रो यादवेन्द्र सिंह,प्रो नीरज कुमार,डॉ वीरेंद्र कुमार झा, विपिन कुमार सिंह,सृष्टि चौधरी,बिंदेश्वर यादव, लीलाकांत झा,कृष्णदेव पासवान,रवि कुमार सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने पूर्ण सहयोग किया।
परिणामों की घोषणा करते हुए प्रधानाचार्य डॉ मुश्ताक अहमद ने कहा कि अध्यक्ष- कौशल कुमार झा,उपाध्यक्ष- नीतेश कुमार यादव, महासचिव-अमित कुमार शुक्ला,संयुक्त सचिव-अजीत कुमार झा तथा कोषाध्यक्ष- मो सद्दाक हुसैन विजयी हुए, जबकि काउंसिल मेंबर के रूप में निखिल कुमार झा, संदीप कुमार झा,पुरुषोत्तम कुमार चौधरी,सुधांशु कुमार रवि,सूरज कुमार ठाकुर, अनिकेत कुमार त्रिवेदी,ईश्वरचंद्र ठाकुर,खुशबू कुमारी तथा शशि कुमार सहित 9 काउंसिल सदस्य विजयी घोषित किए गए।

रिपोर्ट राजु सिंह अजित कुमार सिंह दरभंगा news24live

भवदीय प्रधानाचार्य,सी एम कॉलेज,दरभंगा

Check Also

दरभंगा के गांव-गांव में महिला संवाद का आयोजन

🔊 Listen to this दरभंगा के गांव-गांव में महिला संवाद का आयोजन   • महिलाओं …

10:10