Breaking News

बिहार मुजफ्फरपुर सचिव द्वारा नेहरू स्टेडियम के इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निरीक्षण

मुजफ्फरपुर : सचिव द्वारा नेहरू स्टेडियम के इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निरीक्षण


मुजफ्फरपुर : राज्य सरकार के कला, संस्कृति और युवा विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी द्वारा शनिवार को शहर के पंडित नेहरू स्टेडियम स्थित इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स तथा नवनिर्मित खेल भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सचिव ने मौके पर उपस्थित खेल पदाधिकारियों के साथ निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया। सचिव ने खेल पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि एक इंडोर हाॅल शतरंज खेल के लिए अतिशीघ्र उपलब्ध करा दें। ताकि क्षेत्र की प्रतिभा को मुकम्मल मुकाम हासिल हो सके। इसके लिए आवश्यक है कि खिलाड़ियों को उन्हें बुनियादी सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध हों। इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार, ऑल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव हिमांशु कुमार, नेशनल आर्बिटर अश्विन रंजन, अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी मनीष कुमार, प्रशांत कुमार तथा पवन सिंह उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …