Breaking News

दरभंगा 15 जून को हजारों की संख्या में छात्र करेंगे विश्वविद्यालय में विशाल आंदोलन 12 सूत्रीय मांग को लेकर किया जायेगा विशाल आंदोलन MSU

15 जून एमएसयू एलएनएमयू चलो आंदोलन को लेकर एमएसयू ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन —
15 जून को हजारों की संख्या में छात्र करेंगे विश्वविद्यालय में विशाल आंदोलन
12 सूत्रीय मांग को लेकर किया जायेगा विशाल आंदोलन
मिथिला स्टूडेंट यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह छात्र नेता अमन सक्सेना व विश्वविद्यालय प्रभारी जय प्रकाश झा ने 15 जून एमएसयू एलएनएमयू चलो आंदोलन को लेकर मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा है इस बाबत छात्र नेता अमन सक्सेना ने कहा विश्वविद्यालय में लगातार शैक्षणिक अराजकता फैला हुआ हैं सत्र अनियमित हो चूका हैं समय पर परीक्षा और रिजल्ट जारी नहीं किया जा रहा हैं छात्र संघ चुनाव बंद हैं नामांकन साल भर देरी से हो रहा हैं छात्रों के जीवन से लगातार खिलवाड़ किया जा रहा हैं जिसको सुनने वाला कोई नहीं हैं जिसको देखते हुए एक बार फिर से मिथिला स्टूडेंट यूनियन विशाल आंदोलन को तैयार हो गया हैं आने वाले 15 जून को संगठन के द्वारा हजारो की संख्या में छात्र विश्वविद्यालय पहुंचकर आंदोलन करेंगे जिसकी तैयारी जोड़ शोर से किया जा रहा हैं कोचिंग संस्थानों में जाकर छात्रों को इस आंदोलन से जोड़ने के लिए लगातार कैंपेन किया जा रहा हैं जब तक मांग पूरा नहीं होगा एमएसयू आंदोलन जारी रखेगा एमएसयू के विश्वविद्यालय प्रभारी जय प्रकाश झा ने कहा हमारी मांग हैं की एलएनएमयू को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिले स्नातक पीजी और बीएड का रिजल्ट 3 साल और 2 साल में जारी हो एकेडमिक कैलेंडर दिसंबर तक जारी करो छात्र संघ चुनाव तत्काल करवाना जाए लॉ और डिस्टेंस में पढ़ाई फिर से चालू हो सभी कॉलेज -डिपार्टमेंट के रिक्त सीटो पर प्रोफेसर की बहाली हो सभी कॉलेज-डिपार्टमेंट का नाम मिथिलाक्षर में अंकित किया जाए छात्र छात्राओं को कॉलेज में लाइब्रेरी और लेबोरेट्री की सुविधा उपलब्ध हो सरकार द्वारा एससी-एसटी और सभी वर्ग के छात्राओं का स्नातक से पीजी तक की शिक्षा तत्काल फ्री हो सरकारी प्रोफेसर द्वारा संचालित निजी कोचिंग संस्थानों पर लगाम लगाना होगा स्वच्छ -सुरक्षित -भयमुक्त- भ्रष्टाचार मुक्त छात्रों का सुविधा जनक विश्वविद्यालय कैंपस हो विश्वविद्यालय द्वारा जितने छात्रों पर फर्जी एफआईआर किया गया हैं सभी वापस हो हमारी मांग हैं इसी मांग को पूरा करने के किये संगठन का अभियान लगातार जारी हैं.

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …