Breaking News

करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत।

करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत।


केवटी, कोयला स्थान चौक स्थित, बिजली मिस्त्री की बिजली ठीक करने के दौरान अचानक करंट लग गया। जिसकी मौत पोल पर लगे ट्रांसफार्मर पर ही हो गई। जिसकी पहचान सदर प्रखंड के कसनरैनी गांव निवासी भिखारी महतो के रूप में हुई है। करंट लगने की घटना शाम 6:00 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही केवटी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। मृतक की लाश पोल पर ही लटकी हुई थी जिसे बाद में नीचे उतारा गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही कसनरैनी गांव में कोहराम मच गया।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …