Breaking News

हायाघाट दरभंगा के प्रांगण मे नि: शुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

हायाघाट दरभंगा के प्रांगण मे नि: शुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन


गुरू गोविंद सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस कर्पूरी चौक कालेज रोड बहेड़ी के द्वारा पतोर पंचायत भवन में नि: शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पंचायत के मुखिया फेकन पासवान ने कहा कि चिकित्सा का क्षेत्र सेवा के लिए सर्वोत्तम है। समाज में चिकित्सक पर जितना भरोसा है उतना किसी और पर नहीं है।गुरू गोविंद सिंह का भी मुख्य उद्देश्य सेवा ही रहा। इस संस्था के प्रबंधक उस अनुरूप कार्य कर इस क्षेत्र के लिए एक मिसाल कायम कर रहे हैं।साथ ही आज नि: शुल्क जांच तथा दवा एवं चिकित्सीय सलाह का आयोजन किया गया।इस शिविर में लगभग 175 मरीज लाभान्वित हुए। इस अवसर पर सर्वजीत कौर डॉ त्रिलोक नाथ झा डॉ अभिषेक कुमार झा शिवनाथ झा संस्थान के निदेशक डॉ शशिनाथ झा एवं मैनेजमेंट के सभी सदस्य उपस्थित थे। साथ ही निदेशक महोदय ने कहा है कि मेरा लक्ष्य है कि महीना में कम से कम एक पंचायत में नि: शुल्क ओपीडी का आयोजन किया जाएगा।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …