कार्यपालक अभियंता को अवधि विस्तार की शक्ति देना सराहनीय कदम : डा सुनील

कार्यपालक अभियंता को अवधि विस्तार की शक्ति देना सराहनीय कदम:डा सुनील

इण्डियन इन्जीनियर्स फेडरेशन (पूर्व) के उपाध्यक्ष , बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ के पूर्व महासचिव एवं पथ निर्माण विभाग , बिहार के कार्यपालक अभियंता डा सुनील कुमार चौधरी ने कार्यपालक अभियंता को सरकार द्वारा अवधि विस्तार की शक्ति देने पर प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए इसे सराहनीय एवं क्रान्तिकारी कदम बताया है।उन्होंने आगे बताया कि पथ निर्माण विभाग के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उठाया गया यह कदम कार्यपालक अभियंताओ को कार्य के प्रति अधिक जवाबदेह बनायेगा,अवधि विस्तार की प्रक्रिया आसान होगी,अनुश्रवण तंत्र मजबूत होगा जो अन्ततः बिहार मे पथ निर्माण की गति को रफ्तार प्रदान करेगा।कार्यपालक अभियंताओ पर विभाग का यह विश्वास उन्के कार्यक्षमता मे निखार लायेगा जो राज्य मे चल रही सड़क परियोजनाओ जल्द पूरा कराने मे मददगार साबित होगा। डा चौथरी ने कहा कि अगर बिहार को इन्फ्रास्टक्चर डेवलपमेंट के क्षेत्र मे विकसित राज्यो की कतार मे खड़ा करना है तो कार्यपालक अभियंताओ की प्रशासनिक एवं वित्तीय शक्ति मे इजाफ़ा करना होगा एवं अभियन्त्रण सुरक्षाबल गठन कर उन्हे सुरक्षा देनी होगी ,जिला एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी द्वारा अनावश्यक रूप से समीक्षा बैठक मे बुलाये जाने पर रोक लगाना होगा एवं उन्हे गैर तकनीकी कार्यो से मुक्त करना होगा जो कही न कही इन्फ्रास्टक्चर विकास को प्रभावित करता है।

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …