Breaking News

बिहार = दरभंगा राशन कार्ड रद्द करने का फरमान वापस लें मोदी सरकार-माले

नक्सलवाड़ी दिवस पर हिस्सेदारी के लिए संघर्ष का संकल्प लिया गरीब : जंगी

राशनकार्ड रद्द करने का फरमान वापस लें मोदी सरकार-माले

 

दरभंगा भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मजदूरों ने आज ही दिन नक्सलवाड़ी में ऐतिहासिक रूप से सत्ता के शोषण के खिलाफ अपनी हिस्सेदारी के लिए विद्रोह का आगाज किया था और 11 मजदूरों मौत को गले लगाया जिसमें 8 महिलाएं थी ।हायाघाट के विलासपुर में संतोष यादव की अध्यक्षता में गरीबो एकजुट होने का अभियान चलाया गया और मृत मजदूरों को श्रद्धांजलि अर्पित कर अधिकार,हमले ,महंगाई रोकने के लिए आंदोलन खड़ा करने का संकल्प लिया । उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए खेग्रामस जिला अध्यक्ष जंगी यादव ने मोदी सरकार से राशनकार्ड रद्द करने के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग किया है और गरीबो को राशनकार्ड के लिए जो शर्त रखी गई वह निंदनीय है ।गरीबो को एकजुट होकर सम्पूर्ण खाद्य पदार्थों की आपूर्ति करने के लिए मोदी- नीतीश सरकार से आंदोलन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया है। पैक्स अध्यक्ष सह माले नेता मो लालू ने कहा कि दलित अल्पसंख्यक एकजुट होकर फ़ासीवादी हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे । उस मौके पर बड़ी संख्या में खेग्रामस की सदस्य बनाए गए हैं। भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने बताया कि गरीबी बढ़ रही है बढ़ते महंगाई व घटते रोजगार ने उनके जीवन में बड़ा संकट लाया है इससे निपटने में सरकार कोई सहायता करने के बजाए उनके अधिकारों की कटौती करने में लगी है ।एक ओर जहां अमीरों के पूंजी में बढ़ोतरी हुई है उनको कई तरह से लाभ मिलता है ऋण लेने और देने में छूट दी जाती है वही गरीबो को कई तरह के शर्त थोपकर अदना राशनकार्ड से भी वंचित करने की साजिश मोदी सरकार को वापस लेकर गरीबो को सम्पूर्ण राशन सामग्री की गारंटी करनी होगी और इसके लिए गरीब को प्रभावी आंदोलन की तैयारी करनी चाहिए। दरभंगा जिला के 500 गांव टोले में गरीब एकजुट करने का अभियान चलाया जा रहा है।30 मई को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर हुंकार भरेंगे ।

जाले में ललन पासवान ने अभियान चलाया और गरीबों को खेग्रामस का सदस्य बनाया।

प्रिंस राज – भाकपा(माले) जिला कार्यालय

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …