Breaking News

दरभंगा मानव अधिकार युवा संगठन की बैठक आहूत की गई।

दरभंगा मानव अधिकार युवा संगठन की बैठक आहूत की गई।

बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार के द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा संगठन के कार्य का ब्यौरा लेते हुए संगठन का विस्तार एवं सामाजिक समस्याओं में संगठन की भागीदारी पर जोर देते हुए मार्गदर्शन किया। बैठक में मौजूद संगठन के राष्ट्रीय सचिव पुरन्दर कुमार ने जल संरक्षण एवं सरकारी स्कूल की लचर कार्यप्रणाली पर जोर देते हुए कहा कि लोगों का जल संरक्षण एवं सही उपयोग पर ध्यान देना चाहिए ताकि आने वाले पीढ़ी के लिए जल बचाया जा सके साथ ही सरकारी स्कूलों की कार्यप्रणाली पर सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए अभियान चलाने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने दिव्यांग लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने की बात कही साथ ही गांव गांव जाकर लोगों को अपने मौलिक अधिकारों के लिए जागरूक करने की बात कही गई। बैठक में रक्तदान शिविर कैंप वृक्षारोपण जैसे मुद्दों पर गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करके भागीदारी देने की अपील करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेश कानूनी सलाहकार अधिवक्ता उदय लाल देव प्रदेश संयोजक धर्मेंद्र कुमार सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत कुमार जिला अध्यक्ष ललित यादव जिला उपाध्यक्ष धनंजय कुमार मधुबनी जिला अध्यक्ष मनोज कुमार कर्ण रोहित कुमार मोहम्मद इम्तियाज जितेंद्र कुमार अशोक कुमार शर्मा पप्पू शाह अनिल भारती अमरजीत विकास कुमार धर्मवीर मोहम्मद इस्तियार वही संगठन को विस्तार करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा के द्वारा चंद्रजीत कुमार बिहार प्रदेश मीडिया सचिव वीरू पासवान को जिला मीडिया सचिव मनोनीत किया गया वही परवेज अहमद को प्रदेश अध्यक्ष सामाजिक नियुक्त किया गया

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …