बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिडेट के महाप्रबंधक से मिला प्रतिनधि मंडल
बिहार में बनेगी ठोस फिल्म नीति फिल्म वित्त निगम के महाप्रबंधक ने दिया आस्वाशन

दरभंगा: बिहार में आनेवाले दिनों में फिल्म और कलाकार की बदलेगी तस्वीर.
उक्त बाते मैथिली फिल्म अकादमी, दरभंगा के प्रतिनिधि को आस्वाशन देते हुए बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिडेट,पटना के महाप्रबंधक श्री अरविन्दर कुमार तिवारी ने अपने कार्यालय में वार्ता के क्रम में कही.उन्होंने कहा कि बिहार में ठोस फिल्म नीति बने,इसके लिए बहुत जल्द वित्त विभाग,कला संस्कृति एवं युवा विभाग और पर्यटन विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएंगी.
मैथिली फिल्म अकादमी,दरभंगा ने उनके समक्ष क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों के निर्माण को बढ़ावा व विकास के लिए ठोस फिल्म नीति बनाने,बिहार में फ़िल्म सेंसर बोर्ड के केंद्र की स्थापना करने,मिथिला क्षेत्र में उप फिल्म सिटी बनाने,प्रमंडल स्तर पर फिल्म क्लब की स्थापना करने के साथ कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग की ओर से फिल्म महोत्सव और कार्यशाला आयोजित कराने की मांग रखा. श्री तिवारी ने वार्ता के क्रम में कहा की 2022 बिहार में फिल्मो के लिए उम्मीदोभड़ा है.फिल्म,फिल्मकार,कलाकार और इस विद्या से जुड़े अन्य लोगों के लिए आने वाले समय में योजना बनाने की बात कहते हुए कुछ बातों को प्रारूप बनाकर देने के साथ कहा कि बिहार में कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री साथ फ़िल्म विकास एवं वित्त निगम के प्रबंध निदेशक वंदना प्रियषी भी इन सब बातों को लेकर गम्भीर है.उन्होंने मैथिली के साथ अन्य क्षेत्री भाषा में फिल्मों के शूटिंग के लिए बिहार के लोकेशन पर निर्माता निर्देशक को आमंत्रित करने की बात कही.मैथिली फिल्म अकादमी,दरभंगा की ओर से संयोजक शशि मोहन “भारद्वाज” और वरुण कुमार झा शामिल थे.
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal